दुनिया

सीजफायर लागू करने पर सहमत हुए इजराइल-लेबनान, इन शर्तों पर बनी सहमति, US ने की मध्यस्थता

अमेरिका की मध्यस्थता से बुधवार को दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई और वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान जारी हुआ। इस संयुक्त बयान में कहा गया है कि हिज्बुल्ला की ओर से हमलों पर पूरी तरह रोक लगेगी और दक्षिण लेबनान में उसके जितने भी सदस्य हैं उन्हें वहां से जाना होगा।

Image

सीजफायर लागू करेंगे इजराइल-लेबनान।

Photo : ANI

Israel Lebanon agree to ceasefire : इजराइल और लेबनान सीजफायर लागू करने पर सहमत हो गए हैं। हालांकि, यह सीजफायर पूरी तरह से शर्तों पर आधारित है। अमेरिका की मध्यस्थता से बुधवार को दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई और वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान जारी हुआ। इस संयुक्त बयान में कहा गया है कि हिज्बुल्ला की ओर से हमलों पर पूरी तरह रोक लगेगी और दक्षिण लेबनान में उसके जितने भी सदस्य हैं उन्हें वहां से जाना होगा।

शांति वार्ता के पटरी से उतरने का खतरा बढ़ गया था

खास बात यह है कि सीजफायर लागू करने पर सहमति ऐसे समय बनी है जब इजराइल ने बेरूत और उसके आस-पास हमले करने की चेतावनी दी थी। इजराइल की इस चेतावनी के बाद अमेरिका-ईरान के बीच जारी शांति वार्ता के पटरी से उतरने का खतरा बढ़ गया था। बेरूत पर हमले के बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी नाराज हो गए और उन्होंने फोन पर नेतन्याहू को फटकार लगाई। इसके बाद नेतन्याहू ने बेरूत पर हमले की अपनी योजना टाल दी।

अमेरिकी विदेश विभाग में हुई बातचीत

इजराइल और लेबनान के बीच सीजफायर पहले भी हो चुका है लेकिन इजराइल और हिज्बुल्ला के एक-दूसरे पर हमलों की वजह से यह पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया। इजराइल और लेबनान के बीच सीजफायर लागू करने पर बातचीत अमेरिकी विदेश मंत्रालय में करीब नौ घंटे तक चली। इससे पहले मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच शुरुआती वार्ता हुई।

ईरान ने पीस डील पर जारी वार्ता रोकी

लेबनान में हिज्बुल्ला पर हमलों के बाद ईरान ने भी अपने तेवर काफी कड़े कर लिए थे। ईरान ने धमकी दी थी कि यदि हमले जारी रहे तो वह होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से ब्लॉक कर देगा और बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य सहित अन्य मोर्चों पर तनाव बढ़ाएगा। तेहरान ने कहा कि वह लेबनान में इजराइल की बढ़ती आक्रामकता के कारण शांति समझौते पर बातचीत के लिए अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत के सभी रास्ते तुरंत बंद कर रहा है। हिज्बुल्ला पर इजराइल के भीषण हमलों को देखते हुए ईरान से यूएस के साथ पीस डील पर जारी बातचीत रोक दी। हालांकि, ट्रंप ने कहा कि बातचीत जारी है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article