दुनिया

पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत! जिस 5 स्टार होटल में अमेरिका-ईरान की हुई वार्ता, उसका बिल तक नहीं चुका पाई शहबाज सरकार

US Iran Peace Talk In Pakistan: इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता पाकिस्तान के लिए कूटनीतिक सफलता के बजाय शर्मिंदगी का कारण बन गई। वार्ता के आयोजन स्थल Serena Hotel का बिल न चुकाने की खबरों ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और वैश्विक साख पर सवाल खड़े कर दिए। वहीं, बातचीत भी किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी, जिससे पूरा घटनाक्रम एक PR संकट बन गया।

Image

जिस होटल में हुई थी अमेरिका-ईरान की वार्ता उस होटल की बिल नहीं चुका पाई शहबाज सरकार।

Photo : Twitter

US Iran Peace Talk In Pakistan: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई हाई-प्रोफाइल शांति वार्ता अब एक अलग वजह से चर्चा में है। पाकिस्तान ने खुद को एक बड़े मध्यस्थ के रूप में पेश किया था, लेकिन यह कोशिश अब उसके लिए शर्मिंदगी का कारण बन गई है।

दरअसल, 10 से 12 अप्रैल 2026 के बीच हुई इन अहम वार्ताओं का आयोजन इस्लामाबाद के 5-स्टार सेरेना होटल (Serena Hotel) में किया गया था। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार इस आयोजन का होटल बिल चुकाने में नाकाम रही, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

बताया जा रहा है कि मामला इतना बढ़ गया कि होटल के मालिक (जो आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क से जुड़े हैं) को खुद आगे आकर बकाया रकम चुकानी पड़ी। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

कूटनीतिक सफलता की जगह बना पीआर संकट

पाकिस्तान इन वार्ताओं के जरिए खुद को एक मजबूत वैश्विक मध्यस्थ के रूप में स्थापित करना चाहता था। लेकिन होटल भुगतान विवाद ने उसकी आर्थिक स्थिति और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए।

वार्ता भी रही बेनतीजा

इस बीच, अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत भी किसी ठोस समझौते तक नहीं पहुंच सकी। मुख्य मुद्दों—जैसे ईरान का परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य पर सहमति नहीं बन पाई। जिस आयोजन को पाकिस्तान अपनी कूटनीतिक उपलब्धि के रूप में दिखाना चाहता था, वही अब उसके लिए वैश्विक स्तर पर असहज स्थिति बन गया है। यह मामला सिर्फ एक होटल बिल का नहीं, बल्कि आर्थिक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय भरोसे से जुड़ा बड़ा संकेत माना जा रहा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article