अमेरिका-ईरान जंग में बड़ा मोड़; IRGC ने मार गिराया US का सबसे खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

Andimeshk US Drone Attack: IRGC ने मार गिराया अमेरिका का सबसे आधुनिक MQ-9 रीपर ड्रोन। इसके अलावा राजधानी तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव। वहीं, अमेरिकी सेना के ताबड़तोड़ हमले जारी।

IRGC Downed MQ9 Drone: पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी भीषण सैन्य टकराव के बीच ईरान के सबसे शक्तिशाली सैन्य संगठन 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) ने बहुत बड़ी कामयाबी का दावा किया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'तस्नीम' (Tasnim) के अनुसार, IRGC ने देश के दक्षिण-पश्चिमी शहर अंदिमेश्क (Andimeshk) के आसमान में एक दुश्मन ड्रोन को इंटरसेप्ट कर मार गिराया है। बाद में पुष्टि की गई कि यह नष्ट किया गया विमान अमेरिका का सबसे आधुनिक और घातक MQ-9 रीपर ड्रोन है।

अमेरिका-ईरान जंग में बड़ा मोड़; IRGC ने मार गिराया US का सबसे खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

अमेरिका-ईरान जंग में बड़ा मोड़; IRGC ने मार गिराया US का सबसे खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

ईरान के नए एयर डिफेंस सिस्टम ने दिखाया दम

ईरानी सेना (IRGC) ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने के लिए उनकी एयरोस्पेस फोर्स ने पूरी तरह से स्वदेशी और एक बिल्कुल नया एयर डिफेंस सिस्टम (वायु रक्षा प्रणाली) मैदान में उतारा था। इस नए मिसाइल सिस्टम ने अमेरिकी रीपर ड्रोन की लोकेशन ट्रैक की और उसे बीच हवा में ही पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया। अरबों रुपये की कीमत वाले इस रीपर ड्रोन का शिकार होना अमेरिकी वायुसेना के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

End of Feed