दुनिया

इराक तक पहुंची ईरान-इजरायल जंग की आंच, शिया मिलिशिया ने बगदाद में अमेरिकी सैनिकों को बनाया निशाना

ईरान-इजरायल की जंग अब इराक तक पहुंच गई है। इराक के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के प्रतिशोध में इराकी शिया मिलिशिया ने सोमवार को इराक की राजधानी बगदाद के हवाई अड्डे पर अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले का दावा किया है।

Image

इराक तक पहुंची युद्ध की आंच

Photo : AP

Iran Israel War: ईरान-इजरायल की जंग अब इराक तक पहुंच गई है। इराक के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के प्रतिशोध में इराकी शिया मिलिशिया ने सोमवार को इराक की राजधानी बगदाद के हवाई अड्डे पर अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले का दावा किया है। यह समूह, सरया औलिया अल-दाम, 2003 में सद्दाम हुसैन को सत्ता से बेदखल करने वाले अमेरिकी नेतृत्व वाले आक्रमण के बाद से इराक में सक्रिय शिया मिलिशिया समूहों में से एक है।

अमेरिका और इराक ने इस दावे पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब लेबनानी समूह हिजबुल्लाह सहित ईरान समर्थित मिलिशिया, अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान की धार्मिक सरकार को निशाना बनाकर शुरू किए गए हवाई हमलों के अभियान में शामिल हो गए हैं।

हिज्बुल्लाह पर ने दागी इजराइल पर मिसाइलें

लेबनानी आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह द्वारा सोमवार तड़के सीमा पार मिसाइलें दागे जाने के बाद, इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर ताबड़तोड़ हमले किए। एक साल से अधिक समय में यह पहली बार है जब हिज्बुल्लाह ने इजराइल पर हमले की जिम्मेदारी ली है। इजराइली सेना ने कहा कि उसने सीमा पार करने वाली एक मिसाइल को रोक लिया और कई अन्य मिसाइलें खुले इलाकों में गिरीं। किसी के घायल होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। हिज्बुल्लाह ने एक बयान में कहा कि ये हमले ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या और बार-बार इजराइली आक्रामकता के प्रतिशोध में किए गए हैं।

इजराइल ने लेबनान की राजधानी पर ताबड़तोड़ हमले किए

इजराइल ने सोमवार तड़के लेबनान की राजधानी बेरूत पर लगातार हमले किए। ये हमले तब किए गए जब इससे पहले लेबनानी चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह ने सीमा पार इजराइल की ओर मिसाइलें दागीं। इस बीच, इजराइली सेना ने लेबनान के लगभग 50 गांवों के लोगों से हमलों की आशंका के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article