दुनिया

Iraq: इस्लामिक स्टेट पर बड़ा एक्शन! अमेरिकी बलों ने 15 आतंकियों को किया ढेर; सेना 7 सैनिक भी घायल

Islamic State: इराक में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों पर किए गए हमले में 15 आतंकियों की मौत हो गई है। साथ ही 7 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। यह हमला इराक और अमेरिकी बलों ने मिलकर किया था। जानकारी के अनुसार, घायल सैन्य कर्मियों की हालत स्थिर है।

Image

अमेरिकी हमले में 15 इस्लामिक स्टेट के आतंकी ढेर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

ISIS: अमेरिकी सेना के जवानों ने इराक के पश्चिमी क्षेत्र में बड़ा हमला किया है। इस हमले में 15 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, इस हमले में अमेरिकी सेना के 7 सैनिक भी घायल हो गए हैं। यह हमला इराक और अमेरिकी बलों द्वारा इस्लामिक स्टेट समूह के संदिग्ध आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गया था। अमेरिकी सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। अमेरिका सेना ने बताया कि इस हमले में सात अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए हैं।

अमेरेकी सेना के सेंट्रल कमांड ने दी जानकारी

बता दें कि इराक और सीरिया में आतंकवादियों को उनके स्वघोषित खिलाफत से बेदखल करने के बाद अमेरिकी सेना की इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ाई वर्षों से जारी है। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने कहा कि आतंकवादी कई हथियारों, ग्रेनेड और विस्फोटक आत्मघाती बेल्ट से लैस थे। इराकी बलों ने कहा कि यह हमला देश के अनबर रेगिस्तान में किया गया था। अमेरेकी सेना के सेंट्रल कमांड ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य पूरे क्षेत्र आईएसआईएस के शीर्ष आतंकवादियों की क्षमता को बाधित करना था। इराकी सेना ने एक बयान में कहा कि हवाई हमलों में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इस बीच, अमेरिकी सेना के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि इस अभियान में सात अमेरिकी सैनिक घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि घायल सैन्य कर्मियों की हालत स्थिर है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article