'US के साथ कई मुद्दों पर मतभेद होने के बावजूद MoU को दी मंजूरी', पीस डील पर मोजतबा का बड़ा बयान

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी नौसेना ने समझौते के तहत नाकेबंदी हटाते हुए ईरान के बंदरगाह क्षेत्रों से 12 से अधिक जहाजों को जाने की अनुमति दे दी है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस ने व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता में यह घोषणा की।

US Iran Deal : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामनेई ने अमेरिका के साथ हुई पीस डील पर बड़ा बयान दिया है। मोजतबा ने कहा है कि 'मुद्दों पर अलग-अलग राय रखने के बावजूद उन्होंने अमेरिका के साथ हुई इस डील को मंजूरी दी। अमेरिका-ईरान डील पर हस्ताक्षर होने के बाद अपने पहले बयान में, मोजतबा ने गुरुवार को ईरानी लोगों से कहा कि उन्होंने शुरुआत में 'सिद्धांत के तौर पर' इस समझौते का विरोध किया था, लेकिन राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्यों से यह आश्वासन मिलने के बाद आखिरकार अपनी मंजूरी दे दी कि देश के हितों और 'प्रतिरोध मोर्च'की रक्षा की जाएगी।

Mojtaba Khamenei

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई।

बंदरगाह क्षेत्रों से 12 से अधिक जहाजों को जाने की अनुमति दी

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी नौसेना ने समझौते के तहत नाकेबंदी हटाते हुए ईरान के बंदरगाह क्षेत्रों से 12 से अधिक जहाजों को जाने की अनुमति दे दी है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस ने व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब होर्मुज जलडमरूमध्य से अधिक तेल का परिवहन हो रहा है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि बुधवार रात को उस समुद्री मार्ग से 1.25 करोड़ से अधिक बैरल तेल का परिवहन किया गया।

End of Feed