हम कट्टरपंथी या उदारवादी नहीं, हम ईरानी और क्रांतिकारी हैं...ईरान ने लीडरशिप में टकराव के ट्रंप के दावे को नकारा

Iran-US Ceasefire: ईरान के राष्ट्रपति और संसद अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया पर लगभग एक जैसे बयान में लिखा, "ईरान में कोई 'कट्टरपंथी' या 'उदारवादी' नहीं हैं। हम सभी ईरानी और क्रांतिकारी हैं।"

Iran US Rift: ईरानी अधिकारियों ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के देश में नेतृत्व संबंधी मतभेद के दावों का खंडन किया है। गुरुवार को एसएनएन टीवी को दिए एक साक्षात्कार में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने कहा, ईरान के खंडित होने या निर्णय लेने में असमर्थ होने के जो दावे आप सुन रहे हैं, वे एक प्रकार का अनुमान मात्र हैं। अन्य ईरानी अधिकारियों ने भी सोशल मीडिया पर दावा किया कि देश एकजुट है।

End of Feed