दुनिया

भारत-पाक तनाव: ईरानी विदेश मंत्री की पहल, भारत यात्रा से पहले सोमवार को पहुंचेंगे पाकिस्तान, इसहाक डार के साथ अहम बैठक

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माइल बाघेई ने शनिवार को देश के सरकारी प्रेस टीवी को बताया था कि विदेश मंत्री अराघची क्षेत्र के देशों के साथ ईरान की चल रही बातचीत के तहत पाकिस्तान और भारत की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।

Image

ईरानी विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा

Photo : IANS

Iranian FM Araghchi to arrive in Pakistan: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची नई दिल्ली की अपनी यात्रा से पहले सोमवार को इस्लामाबाद की एक दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचेंगे। मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। अराघची की यह यात्रा 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि में हो रही है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि अराघची एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तानी विदेश मंत्री इसहाक डार के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

विदेश मंत्री अराघची का दौरा

अखबार के मुताबिक उनकी चर्चा पाकिस्तान और ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति, विशेष रूप से हाल के पाकिस्तान-भारत तनाव पर केंद्रित होगी। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माइल बाघेई ने शनिवार को देश के सरकारी प्रेस टीवी को बताया था कि विदेश मंत्री अराघची क्षेत्र के देशों के साथ ईरान की चल रही बातचीत के तहत पाकिस्तान और भारत की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।

पाकिस्तानी अधिकारियों से मिलेंगे

बाघेई ने कहा कि पाकिस्तान में अराघची उच्च पदस्थ पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि बातचीत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नवीनतम घटनाक्रमों पर केंद्रित होगी। बाघेई ने यह भी पुष्टि की कि शीर्ष ईरानी राजनयिक इस सप्ताह के अंत में भारत की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

ईरान के विदेश मंत्री की यह यात्रा पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि में हो रही है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी जो 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article