नहीं होगा तेल का संकट! सात साल बाद भारत में ईरानी कच्चे तेल की वापसी; गुजरात और ओडिशा पहुंचा जहाज

Hormuz Crisis Deepen: ईरानी कच्चा तेल लेकर आए दो बड़े टैंकर भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी तट के बंदरगाहों पर पहुंच गए हैं। हालांकि, इन खेपों के खरीदारों का औपचारिक खुलासा नहीं किया गया है।

Hormuz Crisis Deepen: ईरानी कच्चा तेल लेकर आए दो बड़े टैंकर भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी तट के बंदरगाहों पर पहुंच गए हैं, जो लगभग सात वर्ष में ऐसी पहली आपूर्ति है। जहाज-ट्रैकिंग विवरण से यह जानकारी मिली।

Crude Oil Tanker

7 साल बाद भारत में ईरानी तेल की वापसी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नेशनल ईरानियन टैंकर कंपनी द्वारा संचालित 'फेलिसिटी' नामक एक बेहद बड़ा कच्चा तेल वाहक जहाज ने रविवार देर रात गुजरात तट के सिक्का के पास लंगर डाला। इसमें करीब 20 लाख बैरल कच्चा तेल है जिसे मार्च के मध्य में खार्ग द्वीप से लादा गया था।

End of Feed