दुनिया

दुनिया में छिड़ने वाली है नई जंग! '48 घंटे के भीतर इस देश पर हमला करेगा ईरान...' भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 06:53 PM IST

Iran Israel War Update : वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक स्पेशल रिपोर्ट में बताया है कि ईरान अगले 48 घंटों के भीतर इजरायल पर सीधा हमला कर सकता है और इजराइल भी इस हमले का जवाब देने की तैयारी कर रहा है। कहा गया है कि ईरान अभी इजराइल पर सीधे हमले के राजनीतिक जोखिमों का आकलन कर रहा है।

Image

इजराइल-ईरान युद्ध

Photo : AP

Iran Israel War: दुनिया में जंग का एक नया मोर्चा खुल सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब ईरान और इजराइल के बीच जंग छिड़ने वाली है और अगले 48 घंटे काफी अहम हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक स्पेशल रिपोर्ट में बताया है कि ईरान अगले 48 घंटों के भीतर इजरायल पर सीधा हमला कर सकता है और इजराइल भी इस हमले का जवाब देने की तैयारी कर रहा है।

एक व्यक्ति का हवाला देते हुए इस रिपोर्ट में यह दावा किया गया है, जिसे ईरानी नेतृत्व की ओर से यह जानकारी दी गई थी। हालांकि, हमले को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। कहा गया है कि ईरान अभी इजराइल पर सीधे हमले के राजनीतिक जोखिमों का आकलन कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के सर्चोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के के सामने हमले का पूरा प्लान रख दिया गया है, अभी वह राजनीतिक जोखिम का आंकलन कर रहे हैं।

क्यों इजराइल का दुश्मन बन गया ईरान?

ईरान ने सीरिया के दमिश्क में अपने वाणिज्य दूतावास पर हुए कथित इजराइली हमले का बदला लेने की घोषणा की है। इस हमले में एक शीर्ष ईरानी जनरल व छह अन्य सैन अधिकारियों की मौत हो गई थी। ईरान ने इस हमले के लिए इजराइल को दोषी ठहराया था, हालांकि इजराइल ने दूतवास पर हुए हमले में अपनी भूमिका को खारिज कर दिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान का हमला इजराइली सीमाओं के अंदर हो सकता है। बता दें, पिछले सप्ताह ब्लूमबर्ग ने अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का हलावा देते हुए कहा था ईरान इजराइल पर तुरंत हमला कर सकता है।

अमेरिका-ब्रिटेन और भारत ने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी

इजराइल पर होने वाले हमले को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है और इजराइल की यात्रा न करने की सलाह दी है, इसके अलावा इजराइल में रह रहे नागरिकों के लिए भी तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी गई है। ऐसी ही चेतावनी भारत और फ्रांस ने भी जारी की है और कहा है कि नागरिकों को ईरान और इजराइल की यात्रा करने से परहेज करना चाहिए। वहीं, तेहरान में फ्रांसीसी राजनयिकों के परिवारों को फ्रांस वापस भेज दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article