US Naval Blockade In Strait of Hormuz: अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्त फेल होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकाबंदी का फैसला किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोमवार सुबह 10 बजे (ET) से ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी शुरू करने का समय तय किया है। ट्रंप ने इसे "होर्मुज को मुक्त कराना" बताया है। अमेरिका के इस फैसले पर ईरान ने जवाब दिया है।
होर्मुज को ब्लॉक करने को लेकर ट्रंप की धमकी का ईरान ने दिया जवाब। AI IMAGE
ईरान ने क्या कहा?
ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) में अपनी नाकेबंदी (Blockade) की योजना को आगे बढ़ाया, तो "खाड़ी का कोई भी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा।"ईरानी सैन्य अधिकारियों ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे अपनी समुद्री सीमाओं और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ईरान का कहना है कि अगर उसे अपने तेल निर्यात से रोका गया, तो वह खाड़ी के अन्य देशों के बंदरगाहों और वहां मौजूद अमेरिकी ठिकानों को अपना निशाना बनाएगा।
ट्रंप ने दुनिया से क्या कहा?
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में किसी भी ऐसे जहाज को रोकेगी जो ईरान को टोल का भुगतान करता हुआ पाया जाएगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, "जो कोई भी अवैध टोल चुकाएगा, उसे खुले समुद्र में सुरक्षित यात्रा नहीं मिलेगी।"
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "कोई भी ईरानी जो हम पर या शांतिपूर्ण जहाजों पर गोलीबारी करेगा, उसे नरक में भेज दिया जाएगा!" उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों को साफ करना शुरू कर देगी।
