'होर्मुज से गुजरना है तो पहले परमिशन लो, वरना...', ईरान के इस फैसले से दुनिया में तेल सप्लाई पर पड़ सकता है असर

Strait of Hormuz Shipping Rules: ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर पारंपरिक शुल्क नहीं लगाएगा, लेकिन सुरक्षा के नाम पर नया ढांचा लागू कर सकता है।

Strait of Hormuz Shipping Rules: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान का नया रुख सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने कहा है कि वह इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर पारंपरिक शुल्क नहीं लगाएगा। हालांकि, इसके साथ ही तेहरान एक नया सुरक्षा ढांचा तैयार करने की योजना बना रहा है, जिससे इस क्षेत्र में आवाजाही को और सख्ती से नियंत्रित किया जा सके। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने बताया कि सरकार एक नया कानून (iran shipping control law) लाने पर विचार कर रही है। इस कानून के तहत सीधे पारगमन शुल्क की जगह “सुरक्षा से जुड़ा शुल्क” लिया जा सकता है।

Strait of Hormuz Shipping Rules

होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण बढ़ाएगा ईरान (Photo: AI Generated)

उनका कहना है कि जलडमरूमध्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। रेजाई ने यह भी साफ किया कि इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों को ईरानी अधिकारियों के साथ समन्वय करना होगा। यानी कोई भी जहाज बिना अनुमति के इस क्षेत्र से नहीं गुजर सकेगा। खासतौर पर “शत्रुतापूर्ण” माने जाने वाले देशों, जैसे अमेरिका और इजराइल के सैन्य जहाजों को पूरी तरह रोकने की बात कही गई है। वहीं, मित्र देशों के जहाजों को पहले से अनुमति लेकर गुजरने की छूट मिल सकती है।

End of Feed