दुनिया

जान ले दुनिया... होर्मुज से एक दिन में कितने गुजरेंगे जहाज? ईरान ने तय कर दी लिमिट

Iran US Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते के लिए सीजफायर का ऐलान होने के बाद दुनियाभर की निगाहें होर्मुज स्ट्रेट पर टिकी हुई हैं। इस बीच, तेहरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर सख्ती बढ़ा दी है।

Image

होर्मुज स्ट्रेट

Photo : AP

Iran US Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते के लिए सीजफायर का ऐलान होने के बाद दुनियाभर की निगाहें होर्मुज स्ट्रेट पर टिकी हुई हैं। इस बीच, तेहरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर सख्ती बढ़ा दी है। साथ ही जहाजों की आवाजाही की अधिकतम सीमा भी तय की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज से रोजाना अधिकतम 15 जहाजों को ही गुजरने की ही अनुमति दी जाएगी।

रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच हुए अस्थायी सीजफायर के तहत लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत, शिपिंग कंपनियों को होर्मुज से आवाजाही के लिए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से मंजूरी लेनी पड़ेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, हर जहाज को तय प्रोटोकॉल का पालना करना होगा और IRGC की स्वीकृति के बाद ही उसे होर्मुज से गुजरने की अनुमति मिलेगी।

ईरान ने US के सामने रखी ये शर्तें

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के स्थायी समाधान पर चर्चा के लिए इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता से पहले ईरान ने अमेरिका के सामने दो शर्तें रखी हैं। पहली शर्त यह है कि रोजाना होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की संख्या सीमित की जाए और दूसरी शर्त यह है कि अमेरिका अगले दो हफ्तों के भीतर ईरान की सभी जब्त की गई संपत्तियों को मुक्त कर दे।

ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज

ईरान ने लेबनान पर इजरायली हमलों से आहत होकर होर्मुज को फिर बंद कर दिया, जिससे हाल में हुआ युद्धविराम खतरे में पड़ गया। अमेरिका ने होर्मुज को तत्काल खोलने की मांग की है और शांति वार्ता को पटरी पर बनाए रखने की कोशिश की है। अमेरिका और ईरान दोनों ने समझौते को अपनी-अपनी जीत बताया है।

इस बीच, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मध्य बेरूत और लेबनान के अन्य हिस्सों पर हुए इजरायली हमलों में कम से कम 203 लोगों की मौत हो गई, जबकि हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कालिबाफ ने कहा कि प्रस्तावित वार्ता "अतार्किक" है, क्योंकि अमेरिका ने युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन किया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी कहा कि लेबनान में संघर्ष खत्म करना युद्धविराम का हिस्सा था, जबकि इजरायल और अमेरिका ने इससे इनकार किया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article