'लेबनान पर हमले नहीं रुके तो टूट जाएगा सीजफायर..', होर्मुज को पूरी तरह बंद करने की ईरान की धमकी; खतरे में दुनिया की तेल सप्लाई

Iran-US Talks Suspended: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को ब्लॉक करने और बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य जैसे अन्य क्षेत्रों में तनाव बढ़ाने की एक नई धमकी जारी की है।

ईरान ने एक बार फिर धमकी दी है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से ब्लॉक कर देगा और बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य (Bab al-Mandab Strait) सहित अन्य मोर्चों पर तनाव बढ़ाएगा। पहले से ही जटिल मध्य पूर्व की स्थिति में यह नया तनाव तब पैदा हुआ, जब तेहरान ने कहा कि वह लेबनान में इजराइल की बढ़ती आक्रामकता के कारण शांति समझौते पर बातचीत के लिए अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत के सभी रास्ते तुरंत बंद कर रहा है, ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Hormuz Blockade

ईरान की होर्मुज को पूरी तरह से ब्लॉक करने की धमकी (प्रतीकात्मक फोटो: AI Image)

ईरान ने उत्तरी इजरायल के लोगों को चेतावनी दी कि अगर इजरायल ने बेरूत पर हमला किया तो वे इलाका छोड़ दें या बंकर में चले जाएं। ईरान ने कहा कि लेबनान और गाजा उसकी रेड लाइन हैं, इन्हें निशाना बनाना सीधे टकराव माना जाएगा। लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाकों को खाली करने की IRGC ने अपील की है। ईरान ने चेतावनी दी कि जवाब में नए मोर्चे खुल सकते हैं और हालात और बिगड़ सकते हैं।

End of Feed