पैर खोया...चेहरा जला, हमले के बाद मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर, अब ईरान में किसकी सलाह पर हो रहे फैसले?

Iran Supreme Leader Health: ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई हमले के बाद गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस स्थिति का असर ईरान की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर पड़ सकता है।

Iran Supreme Leader Health: ईरान की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, देश के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei injury) हाल ही में हुए हमले के बाद गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस हमले में उन्हें गहरी चोटें आईं, जिनमें हाथ की सर्जरी, चेहरे पर जलन और पैर को नुकसान शामिल है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें अब कृत्रिम पैर की जरूरत पड़ सकती है।

Iran supreme leader health

गंभीर चोटों से जूझ रहे खामेनेई, लंबा इलाज संभव (Photo: AI Generated)

रिपोर्ट में कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई मानसिक रूप से फैसले लेने में सक्षम हैं, लेकिन उनकी शारीरिक हालत कमजोर होने के कारण वे सीधे तौर पर कामकाज में ज्यादा शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इसी वजह से ईरान के अंदर सत्ता के संतुलन में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जानकारों का मानना है कि इस स्थिति का फायदा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) उठा रहा है और उसका प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, खामेनेई और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच संपर्क भी काफी सीमित हो गया है।

End of Feed