ईरान-अमेरिका वार्ता में नया पेच: ट्रंप बोले डील पक्की, ईरान बोला- 'यूरेनियम हमारी मिट्टी की तरह है, अमेरिका ले जाने का सवाल ही नहीं उठता'

ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि तेहरान अपना यूरेनियम अमेरिका भेजने पर सहमत है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य और जारी बातचीत पर ईरान का आधिकारिक रुख क्या है, जानते हैं।

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक खींचतान ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे कि ईरान के साथ "सब कुछ तय" है और यूरेनियम हस्तांतरण को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के बयानों को 'झूठ और विरोधाभासों से भरा' करार देते हुए स्पष्ट किया है कि वे अपना संवर्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) किसी भी देश को नहीं सौंपेंगे।

Esmaeil Baghaei

'यूरेनियम ट्रांसफर' वाले दावे को विदेश मंत्रालय ने बताया बेबुनियाद (X/@IRIMFA_EN)

यूरेनियम हमारी मिट्टी जैसा पवित्र: ईरान

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने तस्नीम समाचार एजेंसी के माध्यम से ट्रंप के दावों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। बघाई ने कहा, "संवर्धित यूरेनियम हमारे लिए उतना ही पवित्र है जितना कि ईरान की मिट्टी। इसे किसी भी परिस्थिति में कहीं भी स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।" उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया की उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि ईरान अपना यूरेनियम अमेरिका भेजने पर सहमत हो गया है।

End of Feed