ईरान में 100 घंटे से इंटरनेट बंद, होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों की आवाजाही 90% घटी, तेल आपूर्ति पर संकट गहराया

ईरान में करीब 100 घंटे से इंटरनेट बंद है और कनेक्टिविटी सामान्य स्तर के सिर्फ 1% पर रह गई है। वहीं मिडिल ईस्ट युद्ध के असर से होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों की आवाजाही 90% घट गई है।

मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान में इंटरनेट सेवाएं लगभग पूरी तरह बंद हो गई हैं। इंटरनेट निगरानी संस्था नेटब्लॉक्स (NetBlocks) के अनुसार देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी करीब 100 घंटे से ठप है और वर्तमान में यह सामान्य स्तर के केवल 1 प्रतिशत तक रह गई है।

Iran

ईरान

नेटब्लॉक्स का कहना है कि यह इस साल ईरान में लगाया गया दूसरा बड़ा इंटरनेट ब्लैकआउट है। इससे पहले जनवरी में देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी सरकार ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं।

End of Feed