अमेरिका से बातचीत करने पर सहमत हुए ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई, युद्ध रोकने की दिशा में बड़ा कदम: रिपोर्ट

Mojtaba Khamenei News: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह बड़ी खबर आई है। क्या अब जंग रुक जाएगी?

Iran-US war: क्या ईरान और अमेरिका के बीच जंग रुकने जा रही है। एक दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान से अच्छी बातचीत जारी है। इस बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है। इजरायली मीडिया के हवाले से अल अरबिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने और एक संभावित समझौते की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जताई है। यह कदम मौजूदा संघर्ष के बीच एक संभावित कूटनीतिक पहल का संकेत देता है।

अमेरिका से बातचीत करने पर सहमत हुए ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई, युद्ध रोकने की दिशा में बड़ा कदम: रिपोर्ट

अमेरिका से बातचीत करने पर सहमत हुए ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई, युद्ध रोकने की दिशा में बड़ा कदम: रिपोर्ट

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत हुई है। अब जहां इसके परिणामस्वरूप 'समझौते के कुछ अहम बिंदु' सामने आए हैं।

End of Feed