दुनिया

सीरिया में घुसी इजरायली फोर्स, ईरान से जुड़े सीरियाई आतंकवादी को किया गिरफ्तार

इजरायल की सेना ने सीरिया में जमीनी हमला करके ईरान से जुड़े सीरियाई नागरिक को पकड़ा है। वहीं इजराइली सेना के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नौसेना के जवानों ने उत्तरी लेबनान के एक शहर में हमला करके एक व्यक्ति को पकड़ा है।

Image

ईरान से जुड़े सीरियाई आतंकवादी को इजरायल की सेना ने किया गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Iran-Israel War: इजराइल की सेना ने रविवार को बताया कि उसने सीरिया में जमीनी हमला करके ईरान से जुड़े सीरियाई नागरिक को पकड़ा है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध में ऐसा पहली बार हुआ है जब इजराइल ने सीरिया में अपने सैनिक भेजने की जानकारी दी है, हालांकि अभी सीरिया ने इसकी पुष्टि नहीं की। इजराइल ने लेबनान के चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला के सदस्यों और ईरान के अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए बीते एक साल सीरिया में कई बार हवाई हमले किए है। ईरान हिजबुल्ला और सीरिया दोनों का करीबी सहयोगी है। लेकिन इससे पहले उसने सीरिया में अपने किसी भी जमीनी हमले की जानकारी सार्वजनिक नहीं की।

बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान सीमा का किया दौरा

इजराइली सेना के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नौसेना के जवानों ने उत्तरी लेबनान के एक शहर में हमला करके एक व्यक्ति को पकड़ा है। उन्होंने पकड़े गए व्यक्ति को हिजबुल्ला का वरिष्ठ सदस्य बताया। इजराइली सेना रविवार को जारी बयान में यह नहीं बताया कि उसने सीरिया में कब और कहां हमला किया। इजराइल के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अली सुलेमान अल-असी के रूप में हुई है।

इजराइली सेना ने बताया कि वह दक्षिणी सीरिया के सेदा में रहता था और कई महीने से वह उस पर नजर रख रही थी। सेना ने बताया कि वह सीरिया की सीमा के पास इजराइल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स के इलाकों को निशाना बनाने की ईरान की योजना में भी शामिल था। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को लेबनान की सीमा का दौरा किया और कहा कि उनका ध्यान हिजबुल्ला को ईरान की तरफ से भेजे जा रहे हथियार हासिल करने से रोकने पर है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article