ईरान पर इजरायल कभी भी कर सकता है बड़ा हमला, US की खुफिया एजेंसी के लीक दस्तावेजों से हुआ खुलासा

Iran-Israel War: अमेरिकी खुफिया विभाग के 2 दस्तावेज लीक हुए हैं। इन दस्तावेजों में इस बात की जानकारी है कि इजरायली सेना ईरान पर हमले की तैयारी कर रही है। हालांकि यह हमला कब होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Iran-Israel War: इजरायली सेना ईरान पर हमले की तैयारी कर रही है। अमेरिकी खुफिया विभाग के 2 लीक दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि इजरायली सेना ईरान पर हमला कर सकती है।इजरायल इन दिनों एक साथ कई मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है। एक तरफ जहां वह गाजा में लगातार हमास को अपने हमलों से कमजोर कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उसके निशाने पर हिजबुल्लाह है। हमास और हिजबुल्लाह को ईरान का पूरा समर्थन है। यही वजह है कि इजरायल ईरान को भी सबक सिखाने के मूड में है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की सैटेलाइट को कुछ ऐसे तस्वीरें हाथ लगीं है जिसे देखकर ऐसा लगता है कि इजरायल किसी बड़ी कार्रवाई के लिए अपनी सेना को तैयार कर रहा है। बता दें कि 15 और 16 अक्टूबर को ईरान को समर्थन देने वाले कई टेलीग्राम एकाउंट ने ऐसे दो दस्तावेज शेयर भी किए गए थे। इन दस्तावेजों में वे इज़रायल के सैन्य अभ्यासों को दर्शाने वाली सैटेलाइट इमेज का विस्तृत विश्लेषण किया गया था। इन्हें देखकर लगता है कि इजरायल ईरान पर बड़े हमले की तैयारी मे है।

End of Feed