Iran War Sixth Day Live Updates: युद्ध के बीच एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात, यूएई में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी की जारी
-नाटो ने तुर्किये को निशाना बनाने के लिए ईरान की निंदा की
-ईरान पर हमलों के बाद लेबनान में शांति पर संकट, हिजबुल्ला से बढ़ा तनाव
-अराघची बोले-फ्रिगेट डुबोकर यूएस ने किया गलत, पछताना होगा
कतर ने अमेरिकी दूतावास के पास से नागरिकों को हटाया
Qatar Ministry of Interior ने गुरुवार को बताया कि एहतियातन कदम उठाते हुए दोहा स्थित अमेरिकी दूतावास के आसपास रहने वाले लोगों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। फिलहाल किसी खास खतरे या अतिरिक्त विवरण की जानकारी सामने नहीं आई है। United States और Israel के ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से पूरे मध्य-पूर्व में अमेरिकी कूटनीतिक मिशनों पर खतरा बढ़ गया है। ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन हमलों के चलते कई अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को अलर्ट जारी करना पड़ा है, कुछ स्थानों पर अस्थायी बंदी और निकासी की कार्रवाई भी की गई है।
कतर में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच Embassy of India, Doha ने कतर में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों से स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। जारी परामर्श में दूतावास ने कहा, “मौजूदा स्थिति और Ministry of Interior, Qatar द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के मद्देनजर कतर में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सक्षम कतरी अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी जाती है।” एडवाइजरी में भारतीयों से कहा गया है कि वे घर के भीतर ही रहें और अनावश्यक आवाजाही से बचें। अत्यंत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। खिड़कियों, बालकनियों और खुले स्थानों से दूर रहें तथा किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
कतर पर ईरान ने किया मिसाइल हमला
मध्य-पूर्व में तनाव के बीच कतर पर मिसाइल हमला होने की खबर सामने आई है। कतर के रक्षा मंत्रालय के हवाले से रॉयटर्स ने बताया है कि देश पर मिसाइल से हमला किया गया, जिसके बाद कतर के एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, कतर की वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया। फिलहाल हमले से हुए नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। कतर प्रशासन ने कहा है कि देश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है और संभावित खतरों से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच इस हमले को बेहद गंभीर माना जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिसाइल हमला किस ओर से किया गया। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी।
मोजतबा खामेनेई न बने ईरान का सुप्रीम लीडर: ट्रंप
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के अगले सुप्रीम लीडर को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान के अगले नेता के चयन में भूमिका निभानी चाहिए और उन्होंने मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में “अस्वीकार्य” बताया।UAE में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, सतर्क और शांत रहने की अपील
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों से सतर्क रहने और शांत बने रहने की अपील की है।एडवाइजरी में कहा गया है कि वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिक अनावश्यक यात्रा से बचें, सावधानी बरतें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। दूतावास ने लोगों से कहा है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें और अफवाहों से दूर रहें।
भारतीय दूतावास, अबू धाबी और दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा है कि दोनों मिशन सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही आपात स्थिति में भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सऐप संपर्क भी जारी किए गए हैं।
कतर पर ईरान ने किया मिसाइल हमला
मध्य-पूर्व में तनाव के बीच कतर पर मिसाइल हमला होने की खबर सामने आई है। कतर के रक्षा मंत्रालय के हवाले से रॉयटर्स ने बताया है कि देश पर मिसाइल से हमला किया गया, जिसके बाद कतर के एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया।रक्षा मंत्रालय के अनुसार, कतर की वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया। फिलहाल हमले से हुए नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। कतर प्रशासन ने कहा है कि देश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है और संभावित खतरों से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच इस हमले को बेहद गंभीर माना जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिसाइल हमला किस ओर से किया गया। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी।
दोहा में सुने गए दर्जन भर धमाके
कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियां मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर रही हैं। दोहार में कई जगहों पर विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। इन धमाकों से राजधानी दोहा में अफरा-तफरी का माहौल है। अधिकारी हालात की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, मिसाइलों के हमले कहां से हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई। अल जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दोहा में करीब 20 धमाके हुए हैं। ये हमले शहर के मुख्य इलाकों के करीब हुए हैं।ईरान पर हमलों के बाद लेबनान में शांति पर संकट
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों में मौत और फिर देश पर लगातार हो रहे हमलों ने लेबनान में बड़ी मुश्किल से बहाल शांति को और अधिक खतरे में डाल दिया है। विश्लेषकों का कहना है कि ईरान समर्थित शिया अर्धसैनिक संगठन हिजबुल्ला की प्रतिक्रिया देश को एक बार फिर बड़े संघर्ष और अस्थिरता की ओर धकेल सकती है।US को भारी पछतावा होगा, युद्धपोत डुबोए जाने पर ईरान की प्रतिक्रिया
अमेरिका द्वारा ईरानी युद्धपोत हिंद महासागर में डुबोए जाने पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ईरान से 2000 मील दूर उसके एक युद्धपोत पर अमेरिका ने अत्याचार किया। फ्रिगेट डेना जो कि भारतीय नौसेना का मेहमान था और जिस पर 130 नाविक सवार थे, उसे बगैर किसी चेतावनी के अंतरराष्ट्रीय समुद्र में डुबो दिया गया। अराघची ने कहा कि अमेरिका ने जो किया है, इसका उसे भारी पछतावा होगा।नाटो ने तुर्किये को निशाना बनाने के लिए ईरान की निंदा की
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने तुर्किये को निशाना बनाने के लिए बुधवार को ईरान की निंदा की। नाटो की प्रवक्ता एलिसन हार्ट ने हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की कि तुर्किये की ओर दागी गई ईरानी मिसाइल को मार गिराने में नाटो की वायु रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल किया गया या नहीं। हार्ट ने कहा, "क्षेत्र में ईरान के अंधाधुंध हमलों के बीच नाटो तुर्किये समेत अपने सभी सदस्यों के साथ दृढ़ता से खड़ा है।" उन्होंने कहा, "सभी क्षेत्रों में हमारी सुरक्षा प्रणाली चाक-चौबंद है।" यह पूछे जाने पर क्या मिसाइल को मार गिराने के लिए नाटो की वायु रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में जानकारी नहीं दे सकतीं।100 लड़ाकू विमानों से ईरानी कमान केंद्रों पर हमला किया : इजराइल
इजराइली सेना ने कहा है कि उसने पूर्वी तेहरान में एक परिसर पर हमला किया है, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर, खुफिया निदेशालय, बासिज अर्धसैनिक बल, ईरान की साइबर इकाई और विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए जिम्मेदार आंतरिक सुरक्षा इकाई का मुख्यालय स्थित है। एक इजराइली सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस व्यापक हमले में 100 से अधिक लड़ाकू विमानों द्वारा 250 से अधिक बम गिराए गए।Iran War Sixth Day Live Updates: अब तक कितना नुकसान
अधिकारियों के अनुसार, इस युद्ध में ईरान में 1,000 से अधिक, लेबनान में 70 से अधिक और इजराइल में लगभग 12 लोग मारे गए हैं। युद्ध ने दुनिया भर में तेल और गैस की आपूर्ति को बाधित कर दिया है, अंतरराष्ट्रीय नौवहन बाधित हुआ है जबकि पश्चिम एशिया में लाखों यात्रियों को फंसे हुए हैं।Iran War Sixth Day Live Updates: खाड़ी क्षेत्र से भारतीयों को निकालने में जुटा है केंद्र
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधान परिषद में बताया कि केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण खाड़ी क्षेत्र में फंसे लोगों की अपने-अपने स्तर पर निकासी अभियान ना चलाएं क्योंकि इससे अव्यवस्था फैल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं। फडणवीस ने कहा, "जब महाराष्ट्र के निवासी खाड़ी क्षेत्र में फंस गए तो राज्य सरकार ने उन्हें वापस लाने का सुझाव दिया था। हालांकि, केंद्र सरकार ने कहा कि अगर सभी राज्य इसी तरह से काम करेंगे, तो इससे अव्यवस्था फैल जाएगी। इसके अलावा, हवाई मार्ग भी सुरक्षित नहीं है।"Iran War Sixth Day Live Updates: हमारी सेना ने 100 लड़ाकू विमानों से ईरानी कमान केंद्रों पर हमला किया : इजराइल
इजराइली सेना ने कहा है कि उसने पूर्वी तेहरान में एक परिसर पर हमला किया है, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर, खुफिया निदेशालय, बासिज अर्धसैनिक बल, ईरान की साइबर इकाई और ’’विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए जिम्मेदार आंतरिक सुरक्षा इकाई’’ का मुख्यालय स्थित है। एक इजराइली सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस ’’व्यापक’’ हमले में 100 से अधिक लड़ाकू विमानों द्वारा 250 से अधिक बम गिराए गए।Iran War Sixth Day Live Updates: ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमले किए
अमेरिकी पनडुब्बी के एक ईरानी युद्धपोत को डुबोने की घटना के बाद ईरान ने बृहस्पतिवार तड़के युद्ध के छठे दिन इजराइल को निशाना बनाकर मिसाइल दागीं। ईरान ने पूरे क्षेत्र में सैन्य और आर्थिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की धमकी भी दी है। इस हमले की इजराइल द्वारा घोषणा किए जाने से कुछ ही समय पहले उसकी सेना ने कहा कि उसने लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्ला चरमपंथी समूह को निशाना बनाते हुए नए हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिका और इजराइल ने बुधवार को ईरान के सुरक्षा बलों और प्रशासनिक संस्थानों को निशाना बनाते हुए बमबारी तेज कर दी थी।Iran War Sixth Day Live Updates: विभिन्न एयरलाइन ने 180 उड़ानें रद्द कीं
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों को लेकर बुधवार को मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु शहरों के हवाई अड्डों से लगभग 180 उड़ानें रद्द कर दी गईं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मुंबई हवाई अड्डे पर 48 प्रस्थान और 45 आगमन उड़ानें रद्द हुईं, जबकि दिल्ली हवाई अड्डे पर बुधवार को 25 प्रस्थान और 27 आगमन उड़ानें रद्द हुईं। सूत्रों के अनुसार, बेंगलुरु हवाई अड्डे पर विभिन्न एयरलाइन ने 34 उड़ानें रद्द कीं, जिनमें 18 आगमन उड़ानें शामिल हैं। अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद छिड़े संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगने से 28 फरवरी से उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।Iran War Sixth Day Live Updates: ईरान के हमलों से खाड़ी देशों में भारतीय दहशत में
अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद जारी युद्ध के कारण खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय खौफ के साये में जी रहे हैं जबकि यहां देश में उनके परिवार उनकी सलामती को लेकर फिक्रमंद हैं और उनकी जल्द वापसी का इंतजार कर रहे हैं। ईरान के लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों से खाड़ी देशों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं जिससे वहां रहने वाले लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ा है और वे घरों में रहने को मजबूर हैं। संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में रहने वाले हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के शाहरूख ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ईरान के हमलों के बाद पिछले पांच दिनों से दुबई के कुछ इलाकों में हालात ज्यादा ख़राब हैं, हालांकि मरीना, शारजाह, जबेल अली क्षेत्रों में इक्का दुक्का हमले हो रहे हैं। एक बहुरारष्ट्रीय कंपनी हिमांको स्टील में काम करने वाले शाहरूख ने बताया कि वहां की सरकार नें सभी को घरों में ही रहने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, ’’हमारी कंपनी में भी पांच दिन से काम बंद है। मंगलवार से सीमित संख्या में हवाई सेवाएं व कुछ आवश्यक सेवाएं शुरू की गई हैं।’’ शाहरुख़ ने बताया कि उनकी सोसायटी में 100 से अधिक भारतीय हैं और सभी जल्द हालात सुधरने की दुआ कर रहे हैं।Iran War Sixth Day Live Updates: ईरान का इजराइल पर बड़ा हमला
गुरुवार सुबह तीसरी बार, इज़राइल की सेना ने कहा कि ईरान ने देश पर मिसाइलें दागी हैं और उसके डिफेंस सिस्टम उन्हें रोकने के लिए काम कर रहे हैं।Iran War Sixth Day Live Updates: श्रीलंका ने अमेरिकी हमले में मारे गए 80 ईरानी नाविकों के शव बरामद किए
श्रीलंकाई अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि उन्होंने श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी हमले के बाद डूबे एक ईरानी नौसैन्य जहाज से करीब 80 ईरानी नाविकों के शव बरामद किए हैं। श्रीलंका ने पहले बताया था कि उसकी नौसेना ने बुधवार तड़के लगभग 180 नाविकों को लेकर जा रहे ’आईरिस देना’ नामक ईरानी जहाज से 32 ईरानी नाविकों को बचाया। श्रीलंकाई नौसेना ने हालांकि इसकी वजह नहीं बताई कि जहाज ने आपातकालीन संदेश क्यों भेजा था, वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि एक अमेरिकी पनडुब्बी ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। उन्होंने कहा कि यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से टॉरपीडो से दुश्मन के जहाज को डुबोने की पहली घटना है।Iran War Sixth Day Live Updates: ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर हमला किया गया
ओमान तट के पास एक कंटेनर जहाज पर बुधवार दोपहर हुए हमले के कारण उसके इंजन कक्ष में आग लग गई। ब्रिटिश सेना की एक एजेंसी ने यह जानकारी दी। ब्रिटेन समुद्री व्यापार संगठन के अनुसार, यह जहाज ओमान से 2 समुद्री मील उत्तर में होर्मुज जलडमरूमध्य से पूर्व की ओर जा रहा था, तभी उस पर एक अज्ञात मिसाइल से हमला किया गया। ओमान, जो लंबे समय से पश्चिमी देशों और ईरान के बीच मध्यस्थ रहा है, ईरान के हमलों का शिकार हो रहा है।Iran War Sixth Day Live Updates: ईरान अपने नये सर्वोच्च नेता को चुनने के करीब है : शीर्ष मौलवी
ईरान के एक शीर्ष धर्मगुरु ने बुधवार को कहा कि देश अपने नये सर्वोच्च नेता को चुनने के करीब है। ईरान के नये सर्वोच्च नेता का चयन करने के लिए गठित विशेषज्ञ सभा के सदस्य अयातुल्ला अहमद खातमी की टिप्पणियां सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित की गईं। अन्य शीर्ष अधिकारियों ने भी संकेत दिया है कि नये सर्वोच्च नेता पर फैसला जल्द ही लिया जा सकता है। इस बीच, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने कहा कि तेहरान को निशाना बनाकर किये गए भीषण हमलों के बाद ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए शोक सभा स्थगित कर दी गई है, जिसे बाद में आयोजित किया जाएगा।Iran War Sixth Day Live Updates: ट्रंप के कट्टर समर्थक रहे मीडियाकर्मियों ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के उनके फैसले पर जताई नाराजगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने को लेकर अब मीडिया की उन हस्तियों की ओर से तीखी आलोचना का सामना कर रहे हैं, जो उनके कट्टर समर्थक रहे हैं और आमतौर पर उनकी सराहना करते रहे हैं। टकर कार्लसन, मेगिन केली और मैट वॉल्श समेत विभिन्न व्यक्तियों ने इस मामले में ट्रंप से नाराजगी जताई है। इस बात पर अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस का भी ध्यान गया है, जो बचाव की मुद्रा में है। यह सच है कि ये लोग मीडिया जगत के चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जो ट्रंप की आलोचना कर रहे हैं। फॉक्स न्यूज़ के सबसे बड़े पत्रकार अब भी उनके समर्थक बने हुए हैं।Iran War Sixth Day Live Updates: नाटो ने तुर्किये को निशाना बनाने के लिए ईरान की निंदा की
त्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने तुर्किये को निशाना बनाने के लिए बुधवार को ईरान की निंदा की। नाटो की प्रवक्ता एलिसन हार्ट ने हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की कि तुर्किये की ओर दागी गई ईरानी मिसाइल को मार गिराने में नाटो की वायु रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल किया गया या नहीं। हार्ट ने कहा, "क्षेत्र में ईरान के अंधाधुंध हमलों के बीच नाटो तुर्किये समेत अपने सभी सदस्यों के साथ दृढ़ता से खड़ा है।" उन्होंने कहा, "सभी क्षेत्रों में हमारी सुरक्षा प्रणाली चाक-चौबंद है।" यह पूछे जाने पर क्या मिसाइल को मार गिराने के लिए नाटो की वायु रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में जानकारी नहीं दे सकतीं।Iran War Sixth Day Live Updates: हमारी सेना ने 100 लड़ाकू विमानों से ईरानी कमान केंद्रों पर हमला किया : इजराइल
इजराइली सेना ने कहा है कि उसने पूर्वी तेहरान में एक परिसर पर हमला किया है, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर, खुफिया निदेशालय, बासिज अर्धसैनिक बल, ईरान की साइबर इकाई और ’’विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए जिम्मेदार आंतरिक सुरक्षा इकाई’’ का मुख्यालय स्थित है। एक इजराइली सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस ’’व्यापक’’ हमले में 100 से अधिक लड़ाकू विमानों द्वारा 250 से अधिक बम गिराए गए।Iran War Sixth Day Live Updates: स्पेन ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी अभियानों में सहयोग पर सहमति जताई: व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि स्पेन ने व्यापार बंद करने की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य अभियानों में सहयोग देने पर सहमति जताई है। हालांकि स्पेन सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के दावे का खंडन करते हुए पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य अभियानों में सहयोग देने की बात से इनकार किया है। स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने स्पेनिश रेडियो स्टेशन कैडेना सेर से कहा, "मैं (व्हाइट हाउस की प्रवक्ता के) बयान का खंडन करता हूं। पश्चिम एशिया में युद्ध, ईरान पर बमबारी और हमारे सैन्य ठिकानों के उपयोग के संबंध में स्पेन सरकार के रुख में जरा भी बदलाव नहीं आया है।" इससे पहले, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने कहा, "जहां तक स्पेन की बात है, मुझे लगता है कि उन्होंने कल राष्ट्रपति के स्पष्ट संदेश को सुन लिया है। पिछले कुछ घंटे में मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार वह अमेरिकी सेना के साथ सहयोग करने के लिए सहमत हो गए हैं। मुझे पता चला है कि अमेरिकी सेना स्पेन में अपने समकक्षों के साथ समन्वय कर रही है।"ईरान पर 5,000 से अधिक बम गिराए, संघर्ष तेज
दुनिया भर में जारी ईरान–इजरायल युद्ध में इज़रायल की वायु सेना ने हाल के दिनों में ईरान में 5,000 से अधिक बम और मिसाइलें (munitions) गिराई हैं। यह जानकारी Israel Defense Forces के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने दी है, जो वर्तमान संघर्ष में वायु कार्रवाई की तीव्रता को दर्शाती है।
लगातार हवाई अभियान
आधिकारिक बयान के अनुसार, युद्ध की शुरुआत से ही इजरायली वायु सेना ने ईरान के विभिन्न सैन्य ठिकानों, मिसाइल लॉन्चरों और रक्षा नेटवर्क को निशाना बनाया है। इस अभियान के तहत सतत रूप से हवाई हमले जारी हैं, जिससे देश के भीतर कई प्रमुख स्थलों पर तबाही हुई है।
श्रीलंका तट के पास ईरानी युद्धपोत पर टॉरपीडो हमला, कम से कम 80 की मौत का दावा
श्रीलंका के तट के पास बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। श्रीलंका के उप-विदेश मंत्री के अनुसार, अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा दागे गए टॉरपीडो से ईरानी नौसेना के फ्रिगेट IRIS Dana के डूबने से कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि यह घटना श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के निकट हुई। हालांकि अमेरिका या ईरान की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बढ़ा तनाव
यदि यह घटना पुष्टि होती है, तो हिंद महासागर क्षेत्र में सैन्य तनाव और गंभीर हो सकता है। ईरान और अमेरिका के बीच पहले से जारी टकराव के बीच यह हमला बड़े सैन्य टकराव का संकेत माना जा रहा है।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
अब तक न तो अमेरिकी रक्षा विभाग और न ही ईरानी अधिकारियों ने इस घटना पर सार्वजनिक बयान जारी किया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें दोनों देशों की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं, क्योंकि यह घटना क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़े निहितार्थ रख सकती है।
अमेरिकी पनडुब्बी ने हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत डुबोया
इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर में एक अमेरिकी पनडुब्बी ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मौजूद एक ईरानी युद्धपोत को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया।
हेगसेथ के मुताबिक, “यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार है जब किसी दुश्मन जहाज को टॉरपीडो से डुबोया गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी जहाज को लगा था कि वह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में सुरक्षित है, लेकिन उसे निशाना बनाया गया।
ट्रंप पर हमले की साजिश का भी जिक्र
हेगसेथ ने दावा किया कि उस इकाई के नेता को भी मार गिराया गया, जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की हत्या की कोशिश की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने ट्रंप को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन अंततः अमेरिकी कार्रवाई में संबंधित कमांडर को खत्म कर दिया गया।
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का बड़ा दावा, “ईरानी आसमान पर होगा पूरा नियंत्रण”
ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिका की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने कहा है कि एक हफ्ते से भी कम समय में दुनिया की दो सबसे शक्तिशाली वायु सेनाएं ईरान के आसमान पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लेंगी।
हेगसेथ ने कहा, “बहुत जल्द ईरान का हवाई क्षेत्र पूरी तरह हमारे नियंत्रण में होगा। इसका मतलब है कि हम दिन-रात लगातार उड़ान भरेंगे—ईरानी सैन्य ठिकानों, मिसाइल ठिकानों और उनके रक्षा औद्योगिक ढांचे को निशाना बनाएंगे।”
ईरान-यूएस-इजरायल युद्ध: मरने वालों की संख्या 1,045 के पार
दुबई, 4 मार्च (एपी): ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध में ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 1,045 हो गई है। यह जानकारी ईरान की सरकारी एजेंसी Foundation of Martyrs and Veterans Affairs ने बुधवार को दी।
एजेंसी के अनुसार, यह आंकड़ा उन शवों की पहचान के आधार पर जारी किया गया है जिन्हें अब तक तैयार कर अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, मृतकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।
गौरतलब है कि ईरान और United States तथा Israel के बीच जारी संघर्ष ने पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। लगातार हो रहे हवाई हमलों और सैन्य कार्रवाई के चलते नागरिक इलाकों पर भी असर पड़ा है।
कतर का दावा- ईरान से आ रहे 10 ड्रोन और 2 क्रूज मिसाइलों को रोका
कतर के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि उस पर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान से आए 10 ड्रोन और 2 क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। मंत्रालय ने एक पोस्ट में बताया कि कतर अमीरी वायु रक्षा बलों ने 6 ड्रोन को रोकने में सफलता हासिल की, कतर अमीरी वायु सेना ने 2 ड्रोन और 2 क्रूज मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोका और कतर अमीरी नौसेना बलों ने अन्य 2 ड्रोन को रोकने में सफलता हासिल की।सऊदी अरामको की तेल रिफाइनरी फिर बनाया गया निशाना
सऊदी अरब की अरामको के रास तानूरा संयंत्र, जहां इसकी सबसे बड़ी घरेलू रिफाइनरी और एक महत्वपूर्ण कच्चे तेल निर्यात टर्मिनल स्थित है, पर बुधवार को एक अज्ञात मिसाइल से फिर से हमला किया गया। यह घटना उस ड्रोन हमले के दो दिन बाद हुई है, जिसके कारण रिफाइनरी बंद हो गई थी। सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि रास तनुरा रिफाइनरी पर हमला ड्रोन द्वारा किया गया था और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।Iran War Fifth Day Live Updates: सुरक्षा परिषद में अमेरिका की मासिक कार्यसूची पारित नहीं हुई, रूस-चीन ने ईरान मुद्दे पर आपत्ति जताई
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यों के बीच तनाव और ध्रुवीकरण उस वक्त उजागर हो गया जब ईरान जुड़े मुद्दों को लेकर रूस और चीन की ओर से आपत्ति दर्ज कराए जाने के कारण परिषद में इस महीने अमेरिकी अध्यक्षता के लिए प्रस्तावित मासिक कार्यसूची पारित नहीं हो सकीवीटो शक्ति रखने वाला स्थायी सदस्य अमेरिका ने मार्च के लिए 15 सदस्यीय यूएनएससी की अध्यक्षता संभाली। परंपरा के अनुसार, अध्यक्षता शुरू होने पर परिषद अपनी मासिक कार्यसूची पारित करती है, जिसमें महीने भर की संभावित बैठकों व कार्यक्रमों का विवरण होता है।
इसके बाद परिषद के अध्यक्ष संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मीडिया को उस माह के कार्यक्रम और एजेंडा के बारे में जानकारी देते हैं।
हालांकि, अमेरिका द्वारा तैयार की गई मार्च महीने की कार्यसूची को पारित नहीं किया जा सका, क्योंकि रूस और चीन ने 1737 प्रतिबंध समिति से संबंधित ईरान मुद्दे पर आपत्ति जताई।
Iran War Fifth Day Live Updates: ब्रिटेन के सैन्य अड्डों की मौजूदगी के कारण साइप्रस पर पड़ी युद्ध की साया
) यह कहावत साइप्रस पर सटीक बैठती है कि किसी देश का भाग्य उसकी भौगोलिक स्थिति पर निर्भर करता है। साइप्रस जैसा छोटा सा देश यूनानी, पारसी, रोमन और ब्रिटिश सभी के लिए खास रहा है। इसका कारण यह है कि यह दुनिया के सबसे पुराने संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में से एक के निकट स्थित है। देश की आजादी के करीब 66 वर्षों बाद साइप्रस खुद को पश्चिम एशिया के एक और युद्ध में फंसा हुआ पाता है, मुख्य रूप से इसलिए कि यह दो बड़े और महत्वपूर्ण ब्रिटिश सैन्य ठिकानों की मेजबानी करता है, जो इसके ब्रिटिश औपनिवेशिक अतीत से जुड़े हैं।Iran War Fifth Day Live Updates: तेहरान और यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने चेतावनी दी ईरान द्वारा जिसे देश का अगला सर्वोच्च नेता चुना जाएगा, उसका ’’खात्मा हमारा लक्ष्य’’ होगा। काट्ज ने ’एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ’’इजराइल के खिलाफ योजना को आगे बढ़ाने, अमेरिका और आजाद दुनिया व क्षेत्र के देशों को धमकाने और ईरानी जनता की आवाज को दबाने के लिए ईरानी आतंकी शासन द्वारा जो भी नेता नियुक्त किया जाएगा, उसका खात्मा हमारा लक्ष्य होगा।’’ इजराइल के रक्षा मंत्री का यह बयान ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल की जंग के पांचवें दिन में प्रवेश करने के बीच आया। बुधवार को तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि सुबह के समय तेहरान के आसपास विस्फोट हुए। वहीं, इजराइल ने कहा कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के कारण उसे अपनी हवाई सुरक्षा प्रणाली को सक्रिय करना पड़ा। इसके अलावा, इजराइल की राजधानी यरूशलम के आसपास भी धमाकों की आवाज सनाई दी। इजराइली सेना ने बुधवार को कहा कि उसने ईरान की राजधानी में उसके सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर कई हमले किए।Iran War Fifth Day Live Updates:पश्चिम एशिया संघर्ष: ईरान की राजधानी तेहरान में सुनी गई धमाकों की आवाज
ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल की जंग के पांचवें दिन में प्रवेश करने के बीच बुधवार को तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि सुबह के समय तेहरान के आसपास विस्फोट हुए। वहीं, इजराइल ने कहा कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के कारण उसे अपनी हवाई सुरक्षा प्रणाली को सक्रिय करना पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि यह जंग कई हफ्तों या उससे भी अधिक समय तक जारी रह सकती है। इस युद्ध में अभी तक ईरान में लगभग 800 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें कुछ ऐसे भी शामिल हैं जिन्हें ट्रंप ने देश के संभावित भविष्य के नेता माना था। इज़राइल ने कहा कि हिजबुल्ला के लड़ाकों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए उसने लेबनान में कई ठिकानों पर हमले किए। लेबनान के सरकारी मीडिया ने बताया कि बालबेक शहर में एक रिहायशी इमारत पर इज़राइल के हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। एक दिन पहले, इजराइल ने ईरान के मिसाइल दागने वाले ठिकानों और एक परमाणु अनुसंधान केंद्र पर हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने इज़राइल और अन्य स्थानों, अमेरिकी दूतावासों को निशाना बनाते हुए ऊर्जा आपूर्ति और यात्रा व्यवस्था को प्रभावित किया।Iran War Fifth Day Live Updates: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 69 पैसे लुढ़का
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान संघर्ष बढ़ने से पैदा हुए भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 69 पैसे टूटकर 92.18 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार ईरान संकट की वजह से ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.05 पर खुला और फिर फिसलकर 92.18 के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को रुपया 91.49 पर बंद हुआ था। मंगलवार को होली के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहा था।Iran War Fifth Day Live Updates: ईरान पश्चिम एशिया संकट गहराने से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,758.22 अंक टुटा
पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण एशियाई बाजारों में गिरावट के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के कारण 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,758.22 अंक या 2.19 प्रतिशत गिरकर 78,480.63 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 530.85 अंक या 2.13 प्रतिशत टूटकर 24,334.85 पर रहा। सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर इंफोसिस, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) बढ़त बनाने वाले शेयरों में शामिल थे।Iran War Fifth Day Live Updates: जहां-तहां फंसे पर्यटक
खाड़ी क्षेत्र तक फैल चुके ईरान युद्ध ने हवाई सफर को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है, जिससे हजारों यात्री अलग-अलग हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं। आम लोग उड़ानों के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कुछ संपन्न यात्री भारी रकम चुकाकर उन सुरक्षित हवाई अड्डों के जरिये यूरोप के लिए उड़ानों के जरिये निकल रहे हैं, जहां ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों का खतरा नहीं है।पिछले सप्ताहांत जंग छिड़ने के उपरांत दुबई, अबू धाबी और दोहा के प्रमुख हवाई अड्डे बंद कर दिए गए, जिसके बाद चार्टर विमानों की मांग अचानक आसमान छूने लगी। कुछ लोग सुरक्षित निकलने के लिए दो लाख यूरो (करीब 2.32 लाख अमेरिकी डॉलर) तक चुकाने को तैयार हैं।
Iran War Fifth Day Live Updates: कतर एयरस्पेस बंद होने की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन कुछ समय के लिए बंद
कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी के आदेश के मुताबिक, कतर एयरस्पेस बंद होने की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन कुछ समय के लिए बंद हैं। यह हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सबसे अच्छी सुरक्षा पक्का करने के लिए है। हम यात्रियों को याद दिला रहे हैं कि अगली सूचना तक एयरपोर्ट न जाएं। इस मुश्किल समय में दोहा में मौजूद हमारे यात्रियों को गाइड करने के लिए, हमने आपकी पूछताछ में मदद के लिए ज़रूरी जानकारी इकट्ठा की है। हमारी टीमें उपलब्ध हैं और जितनी जल्दी हो सके पूछताछ का जवाब दे रही हैं: हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट सोर्सIran War Fifth Day Live Updates: लगातार बढ़ रहे नुकसान के आंकड़े
अधिकारियों के मुताबिक, चार दिन की लड़ाई के बाद ईरान में करीब 800 लोग मारे गए हैं, लेबनान में 50 और इज़राइल में 11 लोग मारे गए हैं। इज़राइली अधिकारियों का कहना है कि आने वाली ज़्यादातर मिसाइलों को रोक दिया गया है। पेंटागन ने मंगलवार को लड़ाई में मारे गए छह U.S. सर्विस मेंबर्स में से चार की पहचान की और कहा कि वे कुवैत में ड्रोन हमले में मारे गए।Iran War Fifth Day Live Updates: ईरान के जवाबी हमले बढ़ाने के साथ ही इजराइली हमले तेज हो गए
इजराइल ने ईरानी मिसाइल लॉन्चर और हथियार फैक्ट्रियों पर हमले तेज कर दिए, जबकि ईरान ने इज़राइल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और खाड़ी में ड्रोन हमले किए, जिसमें सऊदी अरब में U.S. एम्बेसी पर हमला भी शामिल है।Iran War Fifth Day Live Updates: उपग्रह से ली गईं तस्वीरों में ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र को नुकसान पहुंचा दिखा
ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र की उपग्रह से ली गईं तस्वीरों में कई इमारतें एक दिन पहले की तस्वीरों की तुलना में क्षतिग्रस्त दिखी हैं। इसके अलावा संयंत्र परिसर में भी और नुकसान हुआ है।कोलोराडो स्थित इमेंजिंग कंपनी वेंटर ने सोमवार को ली गईं तस्वीरें जारी कीं और कहा कि इनमें उन इमारतों को हुआ नुकसान दिखा है जिनमें कर्मचारी रहते थे। कंपनी ने कहा कि भूमिगत ईंधन संवर्धन परिसर के वाहन प्रवेश द्वारों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे पहले, मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी ने कहा था ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद नतांज संवर्धन स्थल को कुछ नुकसान हुआ है।
पाकिस्तान: खैबर के बारा में हिंसक हुआ PTI का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, सरकारी इमारतों में लगाई आग
इसी हफ्ते भारत यात्रा पर आ रहे हैं US विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जामनगर भी जाएंगे, क्या है दौरे का मकसद?
पोप लियो 14वें की सफल सर्जरी, फेफड़ों के कैंसर की पुष्टि, वेटिकन ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर दी बड़ी जानकारी
रियाद पर हूतियों के मिसाइल हमले में चार घायल, 15 आवासीय इमारतों को नुकसान, सऊदी अरामको को भी बनाया निशाना
फ्रांस में प्रशीतन प्रणालियों को निशाना बनाकर साइबर हमला, 700 सुपरमार्केट प्रभावित
© 2026 Times Horizon Private Limited
