Iran War Sixth Day Live Updates: युद्ध के बीच एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात, यूएई में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी की जारी
Iran War Sixth Day Live Updates: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग का आज छठा दिन है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के साथ-साथ उसके सहयोगी देशों, यूएई, कतर, बहरीन को भी निशाना बना रहा है। ईरान ने गुरुवार सुबह कतर पर नए हमले किए हैं। ईरान यहां मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है।
Iran War Sixth Day Live Updates: युद्ध के बीच एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात, यूएई में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी की जारी
-नाटो ने तुर्किये को निशाना बनाने के लिए ईरान की निंदा की
-ईरान पर हमलों के बाद लेबनान में शांति पर संकट, हिजबुल्ला से बढ़ा तनाव
-अराघची बोले-फ्रिगेट डुबोकर यूएस ने किया गलत, पछताना होगा
कतर ने अमेरिकी दूतावास के पास से नागरिकों को हटाया
Qatar Ministry of Interior ने गुरुवार को बताया कि एहतियातन कदम उठाते हुए दोहा स्थित अमेरिकी दूतावास के आसपास रहने वाले लोगों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। फिलहाल किसी खास खतरे या अतिरिक्त विवरण की जानकारी सामने नहीं आई है। United States और Israel के ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से पूरे मध्य-पूर्व में अमेरिकी कूटनीतिक मिशनों पर खतरा बढ़ गया है। ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन हमलों के चलते कई अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को अलर्ट जारी करना पड़ा है, कुछ स्थानों पर अस्थायी बंदी और निकासी की कार्रवाई भी की गई है।
कतर में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच Embassy of India, Doha ने कतर में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों से स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। जारी परामर्श में दूतावास ने कहा, “मौजूदा स्थिति और Ministry of Interior, Qatar द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के मद्देनजर कतर में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सक्षम कतरी अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी जाती है।” एडवाइजरी में भारतीयों से कहा गया है कि वे घर के भीतर ही रहें और अनावश्यक आवाजाही से बचें। अत्यंत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। खिड़कियों, बालकनियों और खुले स्थानों से दूर रहें तथा किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
कतर पर ईरान ने किया मिसाइल हमला
मध्य-पूर्व में तनाव के बीच कतर पर मिसाइल हमला होने की खबर सामने आई है। कतर के रक्षा मंत्रालय के हवाले से रॉयटर्स ने बताया है कि देश पर मिसाइल से हमला किया गया, जिसके बाद कतर के एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, कतर की वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया। फिलहाल हमले से हुए नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। कतर प्रशासन ने कहा है कि देश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है और संभावित खतरों से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच इस हमले को बेहद गंभीर माना जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिसाइल हमला किस ओर से किया गया। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी।
मोजतबा खामेनेई न बने ईरान का सुप्रीम लीडर: ट्रंप
UAE में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, सतर्क और शांत रहने की अपील
एडवाइजरी में कहा गया है कि वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिक अनावश्यक यात्रा से बचें, सावधानी बरतें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। दूतावास ने लोगों से कहा है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें और अफवाहों से दूर रहें।
भारतीय दूतावास, अबू धाबी और दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा है कि दोनों मिशन सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही आपात स्थिति में भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सऐप संपर्क भी जारी किए गए हैं।
कतर पर ईरान ने किया मिसाइल हमला
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, कतर की वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया। फिलहाल हमले से हुए नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। कतर प्रशासन ने कहा है कि देश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है और संभावित खतरों से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच इस हमले को बेहद गंभीर माना जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिसाइल हमला किस ओर से किया गया। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी।
