Iran Israel War: जैसे को तैसा! अमेरिकी 'टॉरपीडो अटैक' के कुछ घंटों बाद ही ईरान का 'जोरदार बदला

हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर हमले के कुछ घंटों बाद, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को दावा किया कि उसने उत्तरी फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी टैंकर पर हमला किया।

अमेरिकन टैंकर पर हमला ईरान की उस चेतावनी के तुरंत बाद हुआ है जिसमें उसने कहा था कि US को बुधवार रात हिंद महासागर में ईरानी वॉरशिप IRIS डेना पर हुए हमले का 'बहुत पछतावा' होगा। ईरानी वॉरशिप पर US के टॉरपीडो अटैक में 87 लोग मारे गए थे। हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर हमले के कुछ घंटों बाद, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को दावा किया कि उसने उत्तरी फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी टैंकर पर हमला किया।

Iran hits US tanker

ईरान का अमेरिकी टैंकर पर 'जोरदार हमला (प्रतीकात्मक फोटो istock)

ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि अमेरिकी जहाज़ में आग लगी हुई थी। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ईरानी विदेश मंत्री ने चेतावनी दी है कि श्रीलंका के तट पर बुधवार रात IRIS डेना पर हुए हमले का अमेरिका को 'बहुत पछतावा' होगा ऐसा रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है।

End of Feed