दुनिया

ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत, हवाई हमले में तेहरान ने खोया अपना कद्दावर कूटनीतिज्ञ

ईरान के पूर्व विदेश मंत्री और सर्वोच्च नेता के सलाहकार कमाल खराजी का बृहस्पतिवार रात निधन हो गया। पिछले सप्ताह उनके घर पर हुए एक हवाई हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी। कई दिनों तक अस्पताल में मौत से जंग लड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। खराजी अपने उस बयान के लिए वैश्विक स्तर पर चर्चित रहे थे, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि ईरान के पास परमाणु बम बनाने की तकनीकी क्षमता मौजूद है। उनके निधन से ईरान के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है।

Image

ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी का निधन।(फोटो सोर्स: Iran's Today)

Photo : Twitter

ईरान पर पिछले सप्ताह हुए हवाई हमले में घायल देश के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की बृहस्पतिवार रात मुत्यु हो गई। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी। खराजी ने एक बार कहा था कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश कर सकता है।

बता दें कि हवाई हमले में उनके घर को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया था, जिसमें उनकी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खराजी भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए और कई दिनों तक अस्पताल में मौत से जंग लड़ते रहे। आखिरकार, गहरे घावों के कारण उनका निधन हो गया। इस खबर के बाद से पूरे ईरान के राजनीतिक हलकों में मातम पसरा हुआ है।

कौन थे कमाल खराजी?

कमाल खराजी ने ईरान के सुधारवादी राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी के कार्यकाल में बतौर विदेश मंत्री कार्य किया था। उन्होंने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के विदेश मामलों के सलाहकार के रूप में कार्य किया था।

खराजी, साल 2022 में अपने उस विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आए थे, जिसमें उन्होंने अल जजीरा से कहा था कि ईरान परमाणु बम बनाने की तकनीकी क्षमता हासिल कर चुका है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि फिलहाल इसे बनाने का कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया है। उनके इस दावे ने वैश्विक मंच पर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी थीं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article