ईरान का प्रतिनिधिमंडल आज रात पहुंचेगा इस्लामाबाद ; पाकिस्तान ARY News की रिपोर्ट

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में बताया कि विदेश मंत्री इशाक डार और उनके ईरानी समकक्ष अराघची के बीच क्षेत्रीय घटनाक्रम और संघर्ष विराम को लेकर फ़ोन पर बातचीत हुई, लेकिन इसमें पाकिस्तान में किसी ईरानी प्रतिनिधिमंडल के आने का कोई जिक्र नहीं था।

पश्चिम एशिया में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच, पाकिस्तान स्थित न्यूज़ चैनल ARY News के चेयरमैन कामरान खान के अनुसार, पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत के बाद, ईरान का एक प्रतिनिधिमंडल आज रात इस्लामाबाद पहुंचने वाला है। कामरान खान ने X पर एक पोस्ट में कहा कि आसिम मुनीर के साथ टेलीफ़ोन पर विस्तार से बातचीत के बाद, 'विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में ईरान का एक प्रतिनिधिमंडल आज रात इस्लामाबाद पहुंच रहा है।' हालांकि, ईरान के सरकारी मीडिया ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

islamabad talk

ईरान का एक प्रतिनिधिमंडल आज रात इस्लामाबाद पहुंचने वाला है ऐसा बताया जा रहा है

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में बताया कि विदेश मंत्री इशाक डार और उनके ईरानी समकक्ष अराघची के बीच क्षेत्रीय घटनाक्रम और संघर्ष विराम को लेकर फ़ोन पर बातचीत हुई, लेकिन इसमें पाकिस्तान में किसी ईरानी प्रतिनिधिमंडल के आने का कोई ज़िक्र नहीं था।

End of Feed