Israel Attacks Iran: ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच चुका है। इसी बीच समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जानकारी दी है कि इजरायल के हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर की मौत हो गई है।
रॉयटर्स की खबर के अनुसार, इजरायल के हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर की मौत हो गई है. मामले से जुड़े तीन सूत्रों ने यह जानकारी दी है। हालांकि अभी तक ईरान की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ईरान के विदेश मंत्री ने क्या कहा?
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि इन हमलों में हमारे एक या दो कमांडर की मौत हुई है, लेकिन ये कोई बड़ी क्षति नहीं है।
नेतन्याहू ने क्या की अपील?
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नागरिकों को संबोधित करते हुए एक वीडियो संदेश में कहा कि इजरायल और अमेरिका ने ईरान में आतंकवादी शासन से उत्पन्न अस्तित्व के खतरे को समाप्त करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। नेतन्याहू ने कहा, "मैं अपने महान मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूं।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "47 वर्षों से अयातुल्ला शासन ’इजराइल मुर्दाबाद’ और ’अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे लगाता रहा है। इसने हमारा खून बहाया है, कई अमेरिकियों की हत्या की है और अपने ही लोगों का नरसंहार किया है।"
उन्होंने जोर देकर कहा, "इस हत्यारे आतंकवादी शासन को परमाणु हथियार जमा करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि यह इसे पूरी मानवता के लिए खतरा बनने में सक्षम बना देगा।" अमेरिका ने ईरान के साथ समझौता करने के लिए दो दौर की बातचीत की लेकिन उसे परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए कोई समझौता नहीं हो सका।
अमेरिका रख रहा युद्ध पड़ कड़ी नजर
तरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर्स ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ईरान में चल रहे अमेरिकी अभियान की निगरानी फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिसॉर्ट से कर रहे हैं, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद हैं।
