ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किया बंद, कहा-यहां से गुजरने वाले तेल के जहाजों में आग लगा देंगे

अमेरिका की कॉन्सुलर अफेयर की असिस्टेंट सेक्रेटरी मोरा नामदार ने अपने एक ट्वीट में कहा कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने खाड़ी के तमाम देशों में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को वहां से निकलने का अनुरोध किया है। रूबियो ने नागरिकों से कॉमर्शियल विमानों का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा को खतरा बताया गया है।

Strait Of Hormuz : ईरान ने तेल व्यापार के लिए अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि दुश्मन का यदि कोई भी जहाज इस जगह से निकलने की कोशिश करता है तो उसमें आग लगा दी जाएगी। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के तीन दिनों के हमले के बाद आईआरजीसी के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल सरदार इब्राहिम जब्बारी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुल को बंद करने की घोषणा की।

hormuz

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद किया।

तेल की एक बूंद भी यहां से ले जाने नहीं देंग-ईरान

रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने कहा कि 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया है। यहां से यदि कोई जहाज गुजरने की कोशिश करता है तो उसे आईआरजीसी नौसेना एवं सेना के जांबाज उसमें आग लगा देंगे। इस इलाके में मत आइए। हम इस इलाके से तेल की एक भी बूंद ले जाने की इजाजत नहीं देंगे।'

End of Feed