दुनिया

ई-कॉमर्स कंपनी ने बिना हिजाब महिला की तस्वीरें की प्रकाशित, ईरान ने बंद किया दफ्तर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2023, 03:04 PM IST

Iran E-Commerce Company: कंपनी ने अपनी महिला कर्मचारियों की तस्वीरें ऑनलाइन जारी की थीं जिनमें वे इस्लामी हिजाब नहीं पहने हुए थीं और इस मामले में कार्रवाई करते हुए कंपनी का दफ्तर बंद कर दिया गया है।

Image

Digikala Office Close

Photo : AP

Iran E-Commerce Company: खाड़ी देश ईरान से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कंपनी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बिना हिजाब के महिलाओं की तस्वीरें प्रकाशित की थीं, जिसके बाद कंपनी के दफ्तर पर ताला लगा दिया गया है। इतना ही नहीं अधिकारियों ने ई-कॉमर्स कंपनी के खिलाफ न्यायिक कार्यवाही भी शुरू कर दी है।

इस कंपनी ने अपनी महिला कर्मचारियों की तस्वीरें ऑनलाइन जारी की थीं जिनमें वे इस्लामी हिजाब नहीं पहने हुए थीं और इस मामले में कार्रवाई की गयी है। यह कदम इस्लामिक ड्रेस कोड लागू करने के लिए पिछले सप्ताह जारी नये अभियान का हिस्सा लगता है।

कॉर्पोरेट कार्यक्रम की तस्वीरें की थी जारी

ईरान की अमेजॉन कही जाने वाली डिजिकला कंपनी ने एक कॉर्पोरेट कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें जारी कीं जिनमें अनेक महिला कर्मी हिजाब नहीं पहने थीं। इसे नियमों का उल्लंघन कहा गया। ईरान के हमशहरी अखबार की वेबसाइट ने रविवार देर रात खबर प्रकाशित की कि डिजिकला का एक दफ्तर बंद कर दिया गया है। ईरान की न्यायपालिका की वेबसाइट के अनुसार तस्वीरों के सिलसिले में अदालत में मामले दायर किये गये हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article