Indians in Israel: चले जाएं सुरक्षित स्थानों पर...इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी, कहा- मदद के लिए इन नंबर पर करें संपर्क

iran missile attack on Israel: ईरान ने इजरायल के तेल अवीव पर मिसाइलों से हमला किया, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह जारी की गई है।

ईरान ने इजरायल के तेल अवीव पर मिसाइलों से हमला कर दिया है, इसे लेकर इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है वहीं इसे लेकर तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर भारतीयों को सचेत किया है।

iran missile attack on Israel

इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने कहा- क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जाती है, किसी भी आपात स्थिति में, कृपया दूतावास की 24x7 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

End of Feed