ईरान ने इजरायल के तेल अवीव पर मिसाइलों से हमला कर दिया है, इसे लेकर इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है वहीं इसे लेकर तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर भारतीयों को सचेत किया है।
तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने कहा- क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जाती है, किसी भी आपात स्थिति में, कृपया दूतावास की 24x7 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
इजराइली सेना ने कहा है कि ईरान ने इजराइल पर दर्जनों मिसाइल दागी हैं और इसके साथ ही देशभर में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बज रहे हैं।सेना ने बताया कि उसने निवासियों को बंकरों के पास रहने का आदेश दिया है।तेल अवीव और यरुशलम के निकट कई धमाके सुने गए, हालांकि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये धमाके मिसाइल के गिरने की थीं या इजराइली सुरक्षा बलों द्वारा हमलों को रोके जाने की थीं, या दोनों की थीं।
'ईरान द्वारा इजराइल पर हमले की स्थिति में गंभीर परिणाम होंगे'
इजराइल और अमेरिका ने चेतावनी दी है कि ईरान द्वारा इजराइल पर हमले की स्थिति में गंभीर परिणाम होंगे।इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह से चालू है, जो खतरों का पता लगा रही है और उन्हें रोक रही है।"
इजराइलियों के मोबाइल फोन पर सुरक्षित स्थान पर रहने के आदेश भेजे गए और राष्ट्रीय टेलीविजन पर इसकी घोषणा की गई।
ईरान से हमले की स्थिति में इजराइल की सहायता के लिए अमेरिकी जहाज और विमान इस क्षेत्र में तैनात
ईरानी मीडिया ने ऐसे वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया, जिसमें देश भर में कई जगहों पर मिसाइल लॉन्च होते दिखाई दिए। हालांकि, ईरान की सरकार ने तुरंत इस बात को स्वीकार नहीं किया कि क्या हो रहा है।व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने इजराइल के खिलाफ बैलिस्टिक मिसाइल दागी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। ईरान से हमले की स्थिति में इजराइल की सहायता के लिए अमेरिकी जहाज और विमान इस क्षेत्र में तैनात हैं।अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर खुफिया जानकारी पर चर्चा की।
