अगले दो दिनों में पाकिस्तान में हो सकती है ईरान संग वार्ता; ट्रंप का दावा, क्या निकलेगी समाधान की राह?

अमेरिका और ईरान के बीच रुकी हुई वार्ता को फिर से शुरू करने के लिए संपर्क जारी हैं और 21 अप्रैल को दो सप्ताह के युद्धविराम की समाप्ति से पहले बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है।

ईरान और अमेरिका को बातचीत की मेज पर फिर से लाने के लिए पाकिस्तान उच्च स्तर पर कोशिश कर रहा है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत अगले दो दिनों में पाकिस्तान में हो सकती है।

Islamabad Talks

इस्लामाबाद में फिर वार्ता कर सकते हैं ईरान-अमेरिका के प्रतिनिधि।

न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक साक्षात्कार के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि ईरान वार्ता अगले दो दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है। ट्रंप ने कहा कि आपको वास्तव में वहीं रहना चाहिए,क्योंकि अगले दो दिनों में कुछ महत्वपूर्ण घटनाक्रम हो सकता है,और हम वहां जाने के लिए अधिक इच्छुक हैं।" ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख,फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने वार्ता को लेकर शानदार काम कर रहे हैं। वह बहुत अच्छे हैं,और इसलिए यह अधिक संभावना है कि हम वहां वापस जाएं।

End of Feed