ब्रिटिश शाही खजाने में भेजे गए भारतीय रत्न-जवाहरात के बारे में मिली जानकारी, महाराजा रणजीत सिंह की सोने की बेल्ट भी शामिल

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 7, 2023, 04:49 PM IST

अखबार ने इस सप्ताह एक रिपोर्ट में इंडिया ऑफिस के अभिलेखागार की 46 पन्नों की फाइल का हवाला दिया गया है। इसमें एक पड़ताल का विवरण है, जिसमें महारानी मैरी (दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की दादी) द्वारा उनके शाही गहनों के स्रोत का जिक्र किया गया है।

भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन में सहायक ब्रिटिश सरकार के तत्कालीन विभाग ‘इंडिया ऑफिस’ के अभिलेखागार से औपनिवेशिक युग की एक फाइल से यह बात सामने आई है कि कई कीमती रत्न और जवाहरात भारत से ब्रिटिश शाही खजाने में भेजे गए थे। ‘कॉस्ट ऑफ द क्राउन’ श्रृंखला के हिस्से के रूप में द गार्डियन अखबार अगले महीने महाराजा चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी से पहले ब्रिटिश शाही परिवार की संपत्ति और वित्त की जांच कर रहा है।

Indian jewels sent to the British royal treasury

ब्रिटिश शाही खजाने में भेजे गए भारतीय रत्न-जवाहरात

अखबार ने इस सप्ताह एक रिपोर्ट में इंडिया ऑफिस के अभिलेखागार की 46 पन्नों की फाइल का हवाला दिया गया है। इसमें एक पड़ताल का विवरण है, जिसमें महारानी मैरी (दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की दादी) द्वारा उनके शाही गहनों के स्रोत का जिक्र किया गया है। इसके संदर्भों में पंजाब के तत्कालीन महाराजा रणजीत सिंह के अस्तबल में घोड़ों को सजाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक पन्ना जड़ी सोने की बेल्ट है, जो अब महाराजा चार्ल्स के शाही संग्रह का हिस्सा है।

End of Feed