Indonesia school building collapsed: इंडोनेशिया के सिडोअर्जो में स्कूल की बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अब दो दिन हो चले हैं, लेकिन अभी भी मलबे में बच्चे दबे हुए हैं। अधिकारियों ने अटेंडेंस रिकॉर्ड और परिवार द्वारा लापता बच्चों की जानकारी के बाद जांच की, जिसमें पता चला कि इस्लामिक स्कूल की इमारत गिरने से लगभग दो दिन बाद भी कम से कम 91 छात्र मलबे में फंसे हुए हैं।
इंडोनेशिया में स्कूल गिरने के दो दिन बाद भी मलबे में दबे हुए छात्र। Photo-AP
कैसे और कब हुआ हादसा
बताया गया कि बुधवार सुबह 300 से अधिक बचावकर्मी बच्चों के ऊपर इमारत गिरने के बाद जीवित बचे लोगों को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह हादसा अवैध विस्तार कार्य के दौरान पूर्वी जावा प्रांत के एक सदी पुराने अल खोजीनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल के प्रार्थना हॉल में सोमवार को दोपहर की नमाज के दौरान हुआ, जहां इसकी जद में सैकड़ों लोग आ गए, जहां ज्यादातर कम उम्र के लड़के थे।
3 लोगों की मौत
इस हादसे में कम से कम तीन छात्रों की मौत की पुष्टि हो गई है और 100 अन्य घायल हुए हैं। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने मंगलवार देर रात मलबे में दबे लोगों की संख्या को 38 की पहले की संख्या से बढ़ाते हुए कहा कि मलबे में 91 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।
