जहाजों पर भारत के प्रतिबंध से पाकिस्तान का बुरा हाल, लागत के साथ समय भी बढ़ा, भुगत रहा पहलगाम आतंकी हमले का खामियाजा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आने या निर्यात होने वाले माल के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन पर दो मई, 2025 से प्रभावी व्यापक प्रतिबंध लगा दिया था।

India's Ban On PAK Ships: पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले पाकिस्तान को अपनी करनी का परिणाम भुगतना पड़ा रहा है। भारत की ओर से आर्थिक प्रतिबंध का सामना पाकिस्तानी व्यापारियों को झेलना पड़ रहा है। पाकिस्तान को कच्चे माल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पाकिस्तानी माल ले जाने वाले जहाजों को भारत द्वारा अपने बंदरगाहों पर लंगर डालने से रोकने के कारण माल ढुलाई शुल्क और पारगमन समय में बढ़ोतरी हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

Ship cargo

पाकिस्तान के लिए कच्चा माल ले जा रहे जहाजों पर प्रतिबंध

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का एक्शन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आने या निर्यात होने वाले माल के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन पर दो मई, 2025 से प्रभावी व्यापक प्रतिबंध लगा दिया। समाचार पत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी आयातकों ने कहा कि भारतीय प्रतिबंध के कारण माल ढुलाई का समय और शुल्क बढ़ गया है। कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष जावेद बिलवानी ने कहा, भारत की इस कार्रवाई के कारण माल ढुलाई वाले बड़े जहाज पाकिस्तान नहीं आ रहे हैं, जिससे हमारे आयात में 30 से 50 दिन की देरी हो रही है।

End of Feed