साड़ी में मैराथन दौड़ भारतीयों का सीना किया चौड़ा, जानें कौन है लंदन में कीर्तिमान बनाने वाली मधुस्मिता

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 20, 2023, 12:56 PM IST

Madhusmita Jena Das : मधुस्मिता के बारे में ट्विटर के एक पोस्ट में लिखा गया, 'ब्रिटेन के मैनचेस्टर में रहने वालीं मधुस्मिता जेना ने सुंदर संभलपुरी साड़ी में मैनचेस्टर मैराथन 2023 को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस स्पर्था के दौरान उन्होंने अपनी गौरवमयी भारतीय विरासत को प्रस्तुत किया।'

Madhusmita Jena Das : मैराथन दौड़ना और उसमें भी साड़ी पहनकर। यह हैरान करने वाली बात है लेकिन इस कीर्तमान को रचा है भारतीय मूल की उड़िया महिला मधुस्मिता जेना दास ने। 41 वर्षीया मधुस्मिता ने गत रविवार को 42.5 किलोमीटर की मैनचेस्टर मैराथन दौड़ सफलता पूर्वक पूरी की। खास बात यह है कि मधुस्मिता संभलपुरी साड़ी पहनकर मैराथन में शामिल हुईं। साड़ी से मिलता-जुलता इन्होंने स्नीकर्स भी पहना था। इन्होंने यह लंबी दूरी 4 घंटे 50 मिनट में पूरी की।

Madhusmita Jena Das

मैनचेस्टर मैराथन में साड़ी पहनकर दौड़ गईं मधुस्मिता जेना दास। तस्वीर सौजन्य- FISIUK Twitter

भारतीय पारंपरिक पहनावे में मैराथन दौड़ में शामिल होने पर मधुस्मिता की तारीफ हो रही है। दौड़ में उनके इस पहनावे पर भारतीय गर्व का अनुभव कर रहे हैं। सोशल मीडिया में मधुस्मिता का गुणगान किया जा रहा है।

End of Feed