नेपाल: यूपी की यात्री बस मार्स्यांगडी नदी में गिरी, 40 यात्री थे सवार, 14 की मौत, बचाव अभियान जारी

नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि एक भारतीय यात्री बस तनाहुन जिले में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई है जिसमें कुल 40 यात्री सवार थे।

Indian bus plunged into Marsyangdi river: नेपाल में एक भारतीय बस नदी में गिर गई है। हादसे में 14 लोगं की मौत हो गई है। इस बस में 40 यात्री सवार थे। नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि एक भारतीय यात्री बस तनाहुन जिले में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई है जिसमें कुल 40 यात्री सवार थे।

Bus plunged in Nepal

नदी में गिरी भारतीय यात्री बस

जिला पुलिस कार्यालय तनाहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने पुष्टि की कि यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पड़ी हुई है। अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। वेबसाइट ‘माई रिपब्लिका डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार, यह दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहारा में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल के नेतृत्व में एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव अभियान संचालित कर रही है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार 10-11 शव बरामद कर लिए गए हैं।

End of Feed