अमेरिकी के वर्जीनिया में एक स्टोर में भारतीय मूल के व्यक्ति और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या, संदिग्ध गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 23, 2025, 02:51 PM IST

Indian Origin Man Shot Dead in US: 56 वर्षीय प्रदीप कुमार पटेल और उनकी बेटी वर्जीनिया के एकोमैक काउंटी में अपने रिश्तेदार के स्टोर पर काम कर रहे थे, जब यह घटना हुई।

Indian Origin Man Shot Dead in US: अमेरिका के एक सुविधा स्टोर में भारतीय मूल के व्यक्ति और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे वर्जीनिया में रहने वाले भारतीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 56 वर्षीय प्रदीपकुमार पटेल और उनकी बेटी वर्जीनिया के एकोमैक काउंटी में लैंकफोर्ड हाईवे पर अपने रिश्तेदार के स्टोर पर काम कर रहे थे, जब यह घटना हुई।

Indian Origin Man Shot Dead in US

अमेरिकी के वर्जीनिया में एक स्टोर में भारतीय मूल के व्यक्ति और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या

काउंटी शेरिफ के कार्यालय को 20 मार्च को सुबह 5:30 बजे गोलीबारी के बारे में एक कॉल मिली। जब वे वहां पहुंचे तो उन्होंने पाया कि पटेल को गोली लगी थी और वह बेहोश था। जब वे इमारत की तलाशी ले रहे थे, तो उन्हें घटनास्थल पर उनकी बेटी भी मिली, जिसे भी गोली लगी थी।

End of Feed