अमेरिका में भारतीय मूल के डाटा एनालिस्ट की दर्दनाक मौत, दोस्त को रिसीव करने एयरपोर्ट गए थे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2023, 06:43 PM IST

Vishwachand Kolla News:अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया है कि कोल्ला एक संगीतकार को रिसीव करने के लिए बोस्टन के लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट गए थे। वह बस स्टैंड पर खड़े थे, इसी दौरान बस ने उन्हें टक्कर मार दी। यह घटना बीते 28 मार्च की है।

Vishwachand Kolla: भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक विश्वचंद कोल्ला की बोस्टन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हादसे में मौत हो गई। 47 वर्षीय कोल्ला मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और वह तकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी में डाटा एनालिस्ट का काम करते थे। कोल्ला अपने मित्र को रिसीव करने एयरपोर्ट गए हुए थे। वह बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया।

Vishwachand Kolla

मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे विश्वचंद कोल्ला। तस्वीर-FB नताशा स्तागाइनू

दोस्त को रिसीव करने एयरपोर्ट गए थे

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया है कि कोल्ला एक संगीतकार को रिसीव करने के लिए बोस्टन के लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट गए थे। वह बस स्टैंड पर खड़े थे, इसी दौरान बस ने उन्हें टक्कर मार दी। यह घटना बीते 28 मार्च की है। मेसचुसेट्स पुलिस का कहना है कि शाम के करीब 5 बजे कोल्ला टर्मिनल बी के लोवर लेवल पर खड़े थे तभी बस ने उन्हें टक्कर मारी।

End of Feed