इजरायलियों के लिए हीरो बने पायलट स्मित मच्छार की अब कैसी है हालत? भारतीय दूतावास ने बताया

लैंडिंग के बाद कैप्टन स्मित मछार को ताबूक के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास कैप्टन मच्छार के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Smit Machchhar: सऊदी अरब में उस वक्त एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया जब फ्लाइदुबई (Flydubai) की एक फ्लाइट में कॉकपिट पर हुए हमले के बाद 170 यात्रियों की जान पर बन आई। विमान का को-पायलट ने पायलट पर ही धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और विमान बेहद तेजी से कुछ की सेकेंड में 33000 फीट से नीचे 17000 फीट तक आ गया था। तब भारतीय पायलट ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए विमान को सउदी अरब के उत्तर-पश्चिमी शहर ताबूक (Tabuk) में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इस फ्लाइट के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार (Smit Machchhar) ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टाल दिया। उनकी बहादुरी का इजरायल भी कायल हो गया है और बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें हीरो बताया है।

Smit machchhar

अब कैसी है कैप्टन स्मित मछार की हालत ?

कैसी है कैप्टन मछार की हालत?

लैंडिंग के बाद कैप्टन स्मित मच्छार को ताबूक के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास कैप्टन मच्छार के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। भारतीय अधिकारियों के अनुसार कैप्टन स्मित मछार की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उनकी विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

End of Feed