दुनिया

ईरान में फंसे भारतीयों को निकालेगा भारत, इजिप्ट-जॉर्डन के रास्ते होगा रेस्क्यू, इजरायल में भारतीय दूतावास का बयान

दूतावास ने अपने आधिकारिक ’एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि इजराइल में रहने वाले भारतीय नागरिक, जिन्होंने अभी तक दूतावास में पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे अनुरोध है कि वे अपना पंजीकरण करा लें। इसने कहा कि पंजीकरण से दूतावास को आपसे तुरंत संपर्क करने और मौजूदा स्थिति के दौरान आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी।

Image

ईरान में फंसे हैं भारतीय।

Photo : PTI

Isreal Iran War: इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। दूतावास ने कहा कि ईरान में फंसे नागरिकों को इजिप्ट एवं जॉर्डन के रास्ते बाहर निकाला जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दूतावास ने अपने बयान में कहा कि ईरान में फंसे भारतीयों से दूतावास संपर्क में है। भारतीय नागरिकों के लिए फिर से एडवाइजरी जारी किया गया है। हम इजिप्ट एवं जॉर्डन के रास्ते उन्हें निकालेंगे। यह देखा जाएगा कि उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कौन का रास्ता सही है। फिलहाल सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए हालात अभी ठीक नहीं हैं। सभी भारतीय नागरिकों को एडवाइजरी एवं स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत हो चुकी है। उनका शव बरामद हो चुका है।

भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

ईरान पर इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद भारत ने शनिवार को इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी करते हुए उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी है। भारत ने अपने परामर्श में कहा कि क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इजराइल में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। वर्तमान में 40 हजार से अधिक भारतीय नागरिक इजराइल में रहते और काम करते हैं।

नागरिकों को पंजीकरण कराने की सलाह

दूतावास ने अपने आधिकारिक ’एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि इजराइल में रहने वाले भारतीय नागरिक, जिन्होंने अभी तक दूतावास में पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे अनुरोध है कि वे अपना पंजीकरण करा लें। इसने कहा कि पंजीकरण से दूतावास को आपसे तुरंत संपर्क करने और मौजूदा स्थिति के दौरान आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी।

आश्रय स्थलों के नजदीक रहें भारतीय

इससे पहले शनिवार को, दूतावास ने इजराइल में अपने नागरिकों को मौजूदा स्थिति को देखते हुए अत्यधिक सावधानी बरतने, सतर्क रहने और सभी अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी। भारत ने अपने परामर्श में कहा कि क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, इज़राइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इसने कहा कि भारतीय नागरिक इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और निर्देशों का सख्ती से पालन करें। परामर्श में कहा गया कि सभी भारतीय नागरिक निर्धारित आश्रय स्थलों के नजदीक रहें और अपने निवास या कार्यस्थल के आसपास मौजूद सुरक्षित स्थानों के बारे में जानकारी रखें।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article