इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर का ऐलान, MEA ने घोषणा का स्वागत किया

Israel Lebanon Ceasefire: विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम इस सीजफायर का स्वागत करते हैं। भारत ने हमेशा संघर्ष में कमी लाने, संयम बरतने और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए समस्या का समाधान निकालने की बात कही है। इससे व्यापक क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता आएगी।

Israel Lebanon Ceasefire: इजरायल और लेबनान के बीच सीज फायर हो गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसका स्वागत करते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता आएगी। बातचीत और कूटनीति से समाधान संभव है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम इस सीजफायर का स्वागत करते हैं। भारत ने हमेशा संघर्ष में कमी लाने, संयम बरतने और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए समस्या का समाधान निकालने की बात कही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इससे व्यापक क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता आएगी।

lebanon

इजरायल-लेबनान के बीच सीजफायर का ऐलान।

लेबनान में जारी लड़ाई पर रोक लगेगी

बता दें कि इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच बीत 13 महीने से जंग जारी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस जंग को खत्म करने वाले सीजफायर डील की जानकारी दी। हिज्बुल्ला, ईरान समर्थित एक मिलिशिया संगठन है। अमेरिका और फ्रांस ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि 'इस समझौते से लेबनान में जारी लड़ाई पर रोक लगेगी और हिज्बुल्ला एवं अन्य आतंकवादी संगठनों के हमलों से इजरायली नागरिकों का बचाव होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पत्रकारों से कहा कि यह समझौता स्थायी सीजफायर के लिए है।'

End of Feed