UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर लताड़ा, दाऊद इब्राहिम को लेकर UN रिपोर्ट पर उठाए सवाल

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर एक बार फिर पाकिस्तान को घेरा है। भारत के फर्स्ट सेक्रेटरी रघु पुरी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में तथ्यों की गलत जानकारी देना स्वीकार नहीं है।

India Slams UN Rapporteur: भारत ने संयुक्त राष्ट्र के एक काउंटर-टेररिज्म रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम के संदर्भ में फैलाई गई तथ्यात्मक अशुद्धियों और पूर्वाग्रह को लेकर यूएन रैपर्टियर (UN Rapporteur) की कड़ी आलोचना की है। भारत ने दो टूक शब्दों में कहा है कि मानवाधिकार के ढांचे का इस्तेमाल आतंकवाद को छिपाने या न्यायसंगत ठहराने के लिए नहीं किया जा सकता। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र के दौरान भारतीय राजनयिक रघु पुरी (Raghoo Puri) ने इस रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बिना किसी जवाबदेही के तथ्यात्मक रूप से गलत रिपोर्ट जारी करना बेहद गंभीर चिंता का विषय है।

Raghu puri

यूएन में रघु पुरी ने पाकिस्तान को लताड़ा

तथ्यों की गलत जानकारी देना स्वीकार नहीं

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर एक बार फिर पाकिस्तान को घेरा है। भारत के फर्स्ट सेक्रेटरी रघु पुरी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में तथ्यों की गलत जानकारी देना स्वीकार नहीं है। रघु पुरी ने कहा कि दाऊद इब्राहिम 1993 से भारत में हुए आतंकवादी हमलों के मामले में वांछित है। संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध सूची में भी इसका जिक्र है।

End of Feed