संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर पाकिस्तान को लताड़ा, जम्मू-कश्मीर पर अवैध कब्जा छोड़ने की मांग

संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर विशेष प्रतिवेदक के साथ संवाद के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने पाकिस्तान के रुख पर सवाल उठाए।

India Slams Pakistan At UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए करने का आरोप लगाया है। भारत ने एक बार फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। साथ ही पाकिस्तान से भारत के जिन क्षेत्रों पर उसका अवैध कब्जा है, उन्हें खाली करने की मांग की।

Raghu puri

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी

पाकिस्तान के रुख पर सवाल उठाए

संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर विशेष प्रतिवेदक के साथ संवाद के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने पाकिस्तान के रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधियों को अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार के लिए करने के बजाय अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

End of Feed