कट्टरपंथी मानसिकता और कट्टरता का इतिहास- UNGA में फिर पाकिस्तान को भारत ने दिखाया आइना, निकाल दी हेकड़ी

‘इंटरनेशनल डे टू कॉम्बैट इस्लामोफोबिया’ पर महासभा की एक अनौपचारिक बैठक में पाकिस्तान की पूर्व विदेश सचिव तहमीना जंजुआ ने जम्मू-कश्मीर का उल्लेख किया था जिसके बाद हरीश ने यह कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर से पाकिस्तान की हेकड़ी निकालते हुए उसे आइना दिखाया है। भारत ने जम्मू कश्मीर के जिक्र करने पर पाकिस्तान को UNGC में जमकर धोया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के अनुचित जिक्र के लिए पाकिस्तान की आलोचना की, साथ ही कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से न तो पाकिस्तान के दावे वैध हो जाते हैं और न ही सीमा पार आतंकवाद की उसकी गतिविधियां न्यायसंगत।

unga

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी हरीश (फोटो- @AIRNewsHindi)

End of Feed