'पत्रकारों की हत्या चौंकाने वाली...',भारत ने गाजा में जर्नलिस्ट की हत्या पर जताया 'गहरा अफसोस'

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'पत्रकारों की हत्या चौंकाने वाली और बेहद खेदजनक है। भारत ने हमेशा संघर्ष में नागरिकों की जान जाने की निंदा की है। हम समझते हैं कि इजरायली अधिकारियों ने पहले ही जांच शुरू कर दी है।'

Gaza Journalists Killing: गाजा के खान यूनिस में पत्रकारों के मारे जाने पर भारत ने 'गहरा अफसोस' जताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत हमेशा से संघर्ष में नागरिकों की जान जाने की निंदा करता रहा है। हम समझते हैं कि इज़रायली अधिकारियों ने पहले ही जांच शुरू कर दी है।

Gaza Journalists Killing

'पत्रकारों की हत्या चौंकाने वाली और बेहद खेदजनक' भारत की प्रतिक्रिया (फोटो:AP)

गाजा के दक्षिणी हिस्से में स्थित नासेर अस्पताल पर हुए एक इजरायली हवाई हमले में, अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों से जुड़े पांच पत्रकारों सहित, कम से कम 20 लोग मारे गए।

End of Feed