भारत ने पहली बार की न्यूक्लियर वॉरहेड की तैनाती, SIPRI की रिपोर्ट; चीन-पाकिस्तान पर क्या कहा?

सिपरी की रिपोर्ट में कहा गया है, जनवरी 2026 में अनुमानित 12,187 परमाणु हथियारों के कुल वैश्विक भंडार में से लगभग 9,745 संभावित उपयोग के लिए सैन्य भंडार में थे। यह पहली बार होगा जब सिपरी की रिपोर्ट में भारत के कुछ परमाणु हथियारों को परिचालन में तैनात दिखाया गया है, जबकि उनमें से अधिकांश भंडार में ही हैं।

संघर्ष, शस्त्र और शस्त्र नियंत्रण पर शोध करने वाले स्वीडिश थिंक टैंक सिपरी (SIPRI report) के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत ने पहली बार परमाणु हथियार तैनात किए हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत ने 12 परमाणु हथियार तैनात किए, जबकि चीन ने 2025 तक तैनात परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाकर 34 कर दी। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने सोमवार को अपनी सिपरी ईयरबुक 2026 प्रकाशित की, जिसमें कहा गया है कि देश अब राष्ट्रीय शक्ति के साधन के रूप में परमाणु हथियारों पर तेजी से निर्भर हो रहे हैं।

Agni Mssiles

भारत के न्यूक्लियर वेपन तैनात

दुनिया में कुल 12,187 परमाणु हथियार

सिपरी की रिपोर्ट में कहा गया है, जनवरी 2026 में अनुमानित 12,187 परमाणु हथियारों के कुल वैश्विक भंडार में से लगभग 9,745 संभावित उपयोग के लिए सैन्य भंडार में थे। यह पहली बार होगा जब सिपरी की रिपोर्ट में भारत के कुछ परमाणु हथियारों को परिचालन में तैनात दिखाया गया है, जबकि उनमें से अधिकांश भंडार में ही हैं। भंडारित या संग्रहित परमाणु हथियार वे परमाणु हथियार होते हैं जिन्हें आरक्षित या भंडारण में रखा जाता है। इनका रखरखाव सशस्त्र बलों द्वारा किया जाता है, लेकिन ये डिलीवरी सिस्टम पर तैनात नहीं होते हैं, जिसका अर्थ है कि इनका तुरंत उपयोग नहीं किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इन्हें हथियार प्रणालियों पर तैनात किया जा सकता है।

End of Feed