होर्मुज संकट: भारत की दो UN में दो टूक, कहा- समुद्री रास्ता तुरंत खोलें

भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि यह भारत की ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। भारत ने स्पष्ट किया कि व्यापारिक जहाजों पर हमले, नाविकों की जान को खतरे में डालना और नौवहन की स्वतंत्रता में बाधा डालना पूरी तरह अस्वीकार्य है। साथ ही, भारत ने इस अहम समुद्री मार्ग पर जल्द सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही बहाल करने की मांग की।

भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने को निंदनीय बताया और होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से निर्बाध नौवहन एवं वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल किए जाने की मांग की है।

होर्मुज में जारी संघर्ष पर भारत ने दी अपनी प्रतिक्रिया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘भारत के लिए ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा के लिहाज से एक विशेष चिंता का विषय होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाज हैं।’’

End of Feed