India vs Canada: कनाडा में विपक्ष के नेता की अजीबो-गरीब हरकत, संसद भवन में होने वाले दिवाली समारोह को किया रद्द

India-Canada Controversy: सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मुद्दे को लेकर भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक विवाद गहराया हुआ है। इस बीच कनाडा के विपक्षी नेता ने अजीबो-गरीब हरकत की है, जिसकी निंदा हो रही है। दीपावली के लिए संसद में आयोजित समारोह को रद्द कर दिया गया है। आपको सारा माजरा समझाते हैं।

World News: भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक विवाद और बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक कनाडा की करतूतों के चलते भारत से इस देश के रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं और मनमुटाव भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच एक बार फिर कनाडा ने एक अजीबो-गरीब हरकत को अंजाम दिया है, जिससे विवाद का बढ़ना लाजमी है। कनाडा के विपक्षी नेता ने दीपावली समारोह को रद्द कर दिया है।

India vs Canada

भारत बनाम कनाडा

संसद भवन में होने वाले दिवाली समारोह को किया रद्द

भारत के साथ जारी कूटनीतिक विवाद के मद्देनजर, कनाडा के विपक्ष के नेता पियरे पोलीवरे के कार्यालय ने संसद भवन में होने वाले दिवाली समारोह को रद्द कर दिया है। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ इंडिया कनाडा ने इसकी निंदा की है।

End of Feed