पाखंडी पाकिस्तान को UN में फिर लताड़, भारत बोला-मानवाधिकार पर लेक्चर मत दो, अपने गिरेबां में झांको

India blasts Pakistan at UN: संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का राग छेड़ने पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। जम्म-कश्मीर में लोकतंत्र दबाने एवं मानवाधिकार उल्लंघन के उसके आरोपों को खारिज करते हुए भारत ने कहा कि पड़ोसी देश में मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों की भरमार है। वह नाकाम देश है और विदेशी मदद पर जिंदा है।

India blasts Pakistan at UN: संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का राग छेड़ने पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। जम्म-कश्मीर में लोकतंत्र दबाने एवं मानवाधिकार उल्लंघन के उसके आरोपों को खारिज करते हुए भारत ने कहा कि पड़ोसी देश में मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों की भरमार है। ऐसे में उसे लेक्चर देने की जरूरत नहीं है। यह पाखंड का चरम है। दरअसल, पाकिस्तान ने जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में भारत पर ये मनगढ़ंत आरोप लगाए जिसका जवाब भारतीय राजनयिक ने दिया। भारत ने कहा कि 'पाकिस्तान एक नाकाम देश है जो अंतरराष्ट्रीय मदद पर किसी तरह जिंदा है।'

un

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को भारत ने फटकारा।

'UNHRC का कीमती समय बर्बाद कर रहा एक नाकाम देश'

यूएन में भारत के स्थायी मिशन के राजनयिक क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान के नेता अपनी सेना-आतंकवाद के गठजोड़ द्वारा उपलब्ध कराए गए झूठ को फैलाना जारी रखे हुए हैं, इसे देखकर हमें कोई हैरानी नहीं हो रही है। त्यागी ने कहा कि 'ओआईसी का गलत इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान इसका मजाक बना रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक नाकाम देश काउंसिल का समय बर्बाद कर रहा है। एक ऐसा देश जो अस्थिरता और विदेशी आर्थिक मदद पर टिका हुआ है। यह पाखंड की पराकाष्ठा है। वह खुद अमानवीय कृत्य करता है और यहां की सरकार अक्षम है। जबिक भारत में लोकतंत्र, विकास तेज गति से और लोग गरिमा के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। राजनयिक ने कहा कि पाकिस्तान इन मूल्यों को भारत से सीख सकता है।'

End of Feed