India-Pak Ceasefire Agreement: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल पूर्ण युद्धविराम करने पर सहमत हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। कॉमन सेंस और बेहतरीन बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने के लिए दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति: ट्रंप
US President Donald Trump says, "After a long night of talks mediated by the United States, I am pleased to announce that India and Pakistan have agreed to a full and immediate ceasefire..." https://t.co/0k2ZrrqHZf pic.twitter.com/z5C2n6CWX6
— ANI (@ANI) May 10, 2025 ]]>
US President Donald Trump says, "After a long night of talks mediated by the United States, I am pleased to announce that India and Pakistan have agreed to a full and immediate ceasefire..." https://t.co/0k2ZrrqHZf pic.twitter.com/z5C2n6CWX6
— ANI (@ANI) May 10, 2025 ]]>पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी ट्रंप के दावे का समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है। एक दिन पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष पर मध्यस्थता के अमेरिकी प्रयासों पर बोलते हुए कहा था कि अमेरिका दोनों देशों के बीच तनाव कम करने का इरादा रखता है।
लेविट ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ तनाव कम करने के लिए बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मामला है जिसमें विदेश मंत्री और अब हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रुबियो भी बहुत अधिक शामिल रहे हैं। राष्ट्रपति चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द कम हो। लेविट ने कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्ष पुराना है तथा इसे और बढ़ने से रोकने के लिए बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि ये दो देश हैं जो दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद रखते हैं।
